Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    मशरक जंक्शन से आज दौड़ेगी पहली सवाड़ी गाड़ी

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 20 Oct 2018 10:13 PM (IST)

    महाराजगंज के बीच नई बड़ी रेलखंड पर आज से ट्रेनें दौड़ने लगेगी। केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज कुमार सिन्हा रविवार को इसका विधिवत शुभारंभ करेंगे।

    मशरक जंक्शन से आज दौड़ेगी पहली सवाड़ी गाड़ी

    संवाद सूत्र, मशरक: मशरक- महाराजगंज के बीच नई बड़ी रेलखंड पर आज से ट्रेनें दौड़ने लगेगी। केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज कुमार सिन्हा रविवार को इसका विधिवत शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही मशरक रेलवे स्टेशन मशरक जंक्शन बन जाएगा। मशरक के लिए यह ऐतिहासिक दिन होगा। क्षेत्र के लोगों की पुरानी मांग आज पूरी हो जाएगी। वही इस रेलखंड पर ट्रेन सेवा चालू हो जाने से महाराजगंज के अलावा बसंतपुर, भगवानपुर एवं नबीगंज थाना क्षेत्र सहित इसके आसपास के इलाके के लोगों को आजादी के बाद पहली बार अपने गृह थाना क्षेत्र से ट्रेन से सफर करने का मौका मिलेगा। रेलवे अधिकारियों ने बड़ी रेलखंड का शनिवार को जायजा लिया। करीब दो दशक से इस रेलखंड के निर्माण की प्रक्रिया चल रही थी। करीब 5माह पहले ही निर्माण का कार्य पूरा करा लिया गया। संरक्षा आयुक्त ने इस रेल खंड का निरीक्षण 3 माह पहले ही किया था और ट्रेनों का परिचालन शुरू करने की स्वीकृति दी थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कवलपुरा मठिया के रंजन यादव ने कहा कि इस रेलखंड पर ट्रेन सेवा चालू हो जाने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जो अपने गांव से होकर गुजरने वाली गाड़ी पर सवार हो यात्रा कर सकेंगे। वहीं अनुपम सिंह ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार इस रेलखंड पर यात्रा करने वाले लोगों का सपना साकार होगा। नवलकिशोर ओझा का कहना था कि इस रेलखंड पर परिचालन शुरू होने से यहां के व्यवसाय को काफी फायदा होगा।

    मुन्ना पांडेय ने खुशी जताते हुए कहा कि यहां के करीब 4 सौ गांव के लोगों का सपना सकार होगा।