Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News: छपरा- सिवान NH पर ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर, आर्केस्ट्रा संचालक की मौत

    Updated: Sun, 15 Sep 2024 07:43 AM (IST)

    छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर एक भीषण दुर्घटना होने की बात सामने आई है। इस हादसे में आर्केस्ट्रा संचालक की जान चली गई है। दाउदपुर थाना क्षेत्र के नंदलाल स ...और पढ़ें

    Hero Image
    दुर्घटना स्थल पर रोते बिलखते मृतक के स्वजन

    संवाद सूत्र, दाउदपुर (सारण)। छपरा -सिवान मुख्य मार्ग पर दाउदपुर थाना क्षेत्र के नंदलाल सिंह कॉलेज के समीप रविवार की सुबह ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर हो गई। इसमें आर्केस्ट्रा संचालक की मौत हो गई है। 

    मृतक सिवान जिला के दरौंदा थाना क्षेत्र के भीखाबांध गांव निवासी स्वर्गीय रामप्रवेश उपाध्याय के 65 वर्षीय पुत्र अभय किशोर उपाध्याय बताए जाते हैं। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आर्केस्ट्रा संचालक अभय किशोर उपाध्याय रात के करीब दो बजे स्कॉर्पियो से छपरा स्टेशन जा रहे थे। सियालदह-बलिया एक्सप्रेस ट्रेन से कुछ लोग बंगाल से आ रहे थे, उन्हें वह लाने के लिए जा रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बीच दाउदपुर थाना क्षेत्र के नंदलाल सिंह कॉलेज के पास ट्रक और स्कॉर्पियो में टक्कर हो गई। उसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की जानकारी ट्रक चालक ने पुलिस को दी।

    चार अन्य लोगों के घायल होने की सूचना

    इसमें अन्य चार लोग घायल हैं, जिनका इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। 

    सूत्रों के अनुसार सिवान जिला के महराजगंज में रविवार को महावीर झंडा मेला आयोजित होने वाला है। उसी के लिए संचालक कुछ नर्तकियों को बंगाल से बुलाया था और वह सियालदह -बलिया एक्सप्रेस ट्रेन से छपरा आने वाली थी। उन्हीं को लाने के लिए संचालक जा रहे थे, तभी यह घटना घटित हुई है।

    यह भी पढ़ें-

    बिहार में 17 IPS अधिकारियों और 2 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर, पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और दरभंगा को मिले नए एसपी

    जमशेदपुर को 3-3 नई वंदे भारत एक्सप्रेस का तोहफा, जानें क्‍या है क‍िराया और रूट