शिक्षिका के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित
विद्यालय परिवार उनके कार्यों को सदैव याद रखेगा। उनकी कुशल कार्यक्षमता व उत्कृष्ट योगदान हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। ये सेवानिवृत्त जरूर हुई हैं पर सेवा के दायित्वों से नहीं। इनके मार्गदर्शन की हमें हमेशा अपेक्षा रहेगी। उक्त बातें कन्या प्राथमिक विद्यालय रौजा छपरा नगर के वर्तमान प्रधानाध्यापक सईद आलम ने गुरुवार को विद्यालय प्रांगण में आयोजित सेवानिवृत्त शिक्षिका माला कुमारी के विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कही।
सारण। विद्यालय परिवार उनके कार्यों को सदैव याद रखेगा। उनकी कुशल कार्यक्षमता व उत्कृष्ट योगदान हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। ये सेवानिवृत्त जरूर हुई हैं, पर सेवा के दायित्वों से नहीं। इनके मार्गदर्शन की हमें हमेशा अपेक्षा रहेगी। उक्त बातें कन्या प्राथमिक विद्यालय रौजा छपरा नगर के वर्तमान प्रधानाध्यापक सईद आलम ने गुरुवार को विद्यालय प्रांगण में आयोजित सेवानिवृत्त शिक्षिका माला कुमारी के विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। सभी ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर उनके सेवाकाल की चर्चा की। सेवानिवृत्त हुई शिक्षिका माला कुमारी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजकुमार, मो वाजिद, मुमताज आलम, शोभा कुमारी, शिवकुमारी देवी, तरन्नुम जहां, सचिव रौशन बेगम, मदन प्रसाद बैठा, सुरेश दास, जीवन गुप्ता, अनूप कुमार मिश्रा, गिरीश शुक्ला आदि मौजूद थे। मध्य विद्यालय मानुपुर जहांगीर में तीन नवनियुक्त शिक्षकों ने किया योगदान
संसू, डोरीगंज : प्रखंड के उमवि मानुपुर जहांगीर में तीन नवनियुक्त शिक्षकों ने योगदान किया। योगदान करने वाले शिक्षकों मे मोजीबुल हसन, राहुल सिंह एवं वर्षा रानी शामिल हैं। योगदान करने के बाद नवनियुक्त शिक्षकों ने कहा कि छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना पहली प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर मुख्यरूप से विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार राय, शिक्षक दिग्विजय सिंह बबलू, शीला कुमारी, माधवी कुमारी, अजय भूषण सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे। ऋणवादियों के खिलाफ बैंक की छापेमारी संसू, बनियापुर (सारण) : उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक एवं प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से ऋण वसूली एवं आगामी आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु बड़ी मुहिम चलाई गई। उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक छपरा क्षेत्रांतर्गत क्षेत्रीय प्रबंधक के सदस्यों तथा विभिन्न शाखाओं के अंतर्गत अभियान चलाया गया। विभिन्न थानों यथा सहाजितपुर थाना, रसूलपुर थाना, सोनपुर थाना, दाउदपुर थाना, रिविलगंज थाना द्वारा विशेष रूप से ऋण वसूली अभियान बृहद तौर पर चलाया गया। इस विशेष अभियान में विशेष कर आगामी आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संदर्भ में नोटिस भी वितरित किया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक राजन कुमार ने बताया कि बड़े एवं चूककर्ता ऋणियों को विशेष रूप से पहचान कर विशेष अभियान चलाया गया। परसौना पंचायत के मुखिया के सुपुर्द की गई एम्बुलेंस
संवाद सूत्र, अमनौर : सांसद निधि से प्रत्येक पंचायत में एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के मुहिम के तहत गुरुवार को परसा प्रखंड के परसौना पंचायत के मुखिया को एम्बुलेंस सुपुर्द की गयी। एम्बुलेंस की चाभी मुखिया प्रतिनिधि को दिया गया। इस मौके पर उपस्थित पूर्व भाजपा कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह ने कहा कि एम्बुलेंस उपलब्ध हो जाने से दूर देहाती क्षेत्र के मरीजों को काफी सुविधा होगी। यह योजना सांसद राजीव प्रताप रूडी के सोच का नतीजा है। इस मौके पर भाजपा कार्य समिति सदस्य निरंजन शर्मा , महामंत्री अनिल कुमार सिंह, अंगद सिंह, मुखिया प्रतिनिधि अमित साह, दीपक सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।