Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सारण के 128 बाल वैज्ञानिक को मिलेगा इंस्पायर अवार्ड;

    By Amritesh KumarEdited By: Jagran News Network
    Updated: Mon, 07 Aug 2023 04:51 PM (IST)

    सारण के 128 बाल वैज्ञानिक को इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। सभी बाल वैज्ञानिक को नवाचार मॉडल बनाने पर (वित्तीय वर्ष 2021-22) के लिए चयनित किया गया है। इंस्पायर अवार्ड के तहत कक्षा छह से 10 तक के छात्र-छात्राओं को 10-10 हजार रुपये मिले हैं ताकि वे अपना मॉडल बनाकर प्रस्तुत करें। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच को विकसित करने के लिए इंस्पायर अवार्ड दिया जाता है।

    Hero Image
    सारण के 128 बाल वैज्ञानिक को मिलेगा इंस्पायर अवार्ड

    जागरण संवाददाता, छपरा: सारण के 128 बाल वैज्ञानिक को इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। सभी बाल वैज्ञानिक को नवाचार मॉडल बनाने पर (वित्तीय वर्ष 2021-22) के लिए चयनित किया गया है। इंस्पायर अवार्ड के तहत कक्षा छह से 10 तक के छात्र-छात्राओं को 10-10 हजार रुपये मिले हैं, ताकि वे अपना मॉडल बनाकर प्रस्तुत कर सकें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच को विकसित करने के लिए इंस्पायर अवार्ड दिया जाता है। इसको लेकर छात्र-छात्राओं से ऑनलाइन नवाचार आइडिया मांगा गया था। इसके बाद श्रेष्ठ मौलिक रचनात्मक विचारों की गुणवत्ता के आधार पर उनका चयन किया गया है।

    इंस्पायर अवार्ड चयनित विद्यार्थियों के बैंक खातों में केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से 10 हजार रुपये दिए गये हैं। इसमें 68 छात्रा एवं 60 छात्रों को इंस्पायर अवार्ड मिला है। दरियापुर, इसुआपुर एवं मकेर प्रखंड में सिर्फ छात्राओं का ही नावाचार आइडिया चयनित हुआ है।

    क्यों दिया जाता है इंस्पायर अवार्ड

    विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग व राष्ट्रीय नवप्रवर्तन संस्थान की ओर से कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों में सृजनात्मक व नवाचार सोच विकसित करने के उद्देश्य से इंस्पायर अवार्ड दिया जाता है। इसमें विद्यार्थी की आयु 10 से 15 साल के बीच होना अनिवार्य है।

    विद्यार्थी रोज काम आने वाले विज्ञान पर आधारित सामान्य नवाचारों जैसे कृषि, जल संरक्षण, रोगों का उपचार, जैव विविधता, आपदा प्रबंधन, दैनिक जीवन में विज्ञान पर अपना प्राजेक्ट देते हैं। इसमें श्रेष्ठ विचारों को स्कूल के स्तर पर अपलोड किया जाता है। चयनित विद्यार्थियों को अपने आइडिया के अनुसार मॉडल बनाना होता है, जिसका विज्ञान प्रदर्शनी में प्रदर्शन किया जाता है।