Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chhapra Mayor Election Result Live: मेयर उप-चुनाव का परिणाम घोषित, लक्ष्मी नारायण जीते; यहां पढ़ें किसको मिले कितने वोट

    By Mukul KumarEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Wed, 24 Jan 2024 12:39 PM (IST)

    Chhapra Mayor Election Result Live छपरा नगर निगम के मेयर पद के उप चुनाव की मतगणना पूरी हो गई है। वोट की काउंटिंग जिला स्कूल परिसर में बनाए गए मतगणना केंद्र में प्रारंभ हुई। मतगणना को लेकर जिला स्कूल में भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। इस दौरान कड़ाके की ठंड के बीच काउंटिंग केंद्र के बाहर प्रत्याशी और उनके समर्थकों की भारी भीड़ देखी जा रही।

    Hero Image
    छपरा नगर निगम के मेयर के चुनाव की मतगणना प्रारंभ

    जागरण संवाददाता, छपरा। Chhapra Mayor Election Result Live छपरा नगर निगम के मेयर पद के उप चुनाव की मतगणना सुबह 8:00 बजे से जिला स्कूल परिसर में बनाए गए मतगणना केंद्र में प्रारंभ हुई। वोटों की काउंटिंग पूरी हो गई है। लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मतगणना को लेकर जिला स्कूल में भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए। इस दौरान कड़ाके की ठंड के बीच काउंटिंग केंद्र के बाहर प्रत्याशी और उनके समर्थकों की भारी भीड़ देखी जा रही।

    मतगणना केंद्र के मुख्य गेट पर मजिस्ट्रेट एवं महिला एवं पुलिस के जवान तैनात किए गए। प्रत्याशी एवं उनके अभिकर्ताओं की तलाशी के बाद मतगणना केंद्र पर प्रवेश कराया जाए कराया गया। जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी भी मतगणना केंद्र पर पहुंच गए।

    9:00 बजे आए प्रथम राउंड के चुनाव परिणाम के अनुसार सुनीता देवी 1524 वोट लेकर आगे चल रही थी। वहीं, राजेश फैशन को 111 वोट एवं लक्ष्मी नारायण गुप्ता को 519 वोट मिले थे। रफिक इकबाल को 653 वोट मिले थे। इसके अलावा, रवि रोशन गुड्डू यादव को 781 वोट मिले थे। अब परिणाम घोषित हो चुके हैं।

    मतगणना को ले बनाने है 24 टेबल 

    मतगणना को लेकर कुल 24 टेबल निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक टेबल पर कर्मी तैनात है।सभी टेबल पर 14 चक्र की गणना होगी। मतगणना हेतु आयोग स्तर से ओसीआर हेतु वेब कैमरा लगाया है।मतगणना के संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जा रही है।

    मतगणना स्थल में प्रत्याशी अपने अभिकर्ता के साथ प्रवेश कराया गया। इसके अलावा किसी को भी भीतर आने की अनुमति नहीं थी।

    छपरा के जिला स्कूल में बने मतगणना केंद्र पर मौजूद सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव मंगल

    चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी के अभिकर्ता के लिए मतगणना टेबल के पास स्थान निर्धारित कर दिया गया है जहां से वे आसानी से मतगणना का अवलोकन कर रहे हैं। मतगणना स्थल के आसपास धारा 144 लागू कर दी गई है।

    दोपहर तक निकलेंगे परिणाम जुलूस पर रोक

    मेयर पद के चुनाव के मतगणना का परिणाम दोपहर तक निकल जाएगा। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद

    किसी प्रकार का जुलूस निकालने पर रोक है। शांति व्यवस्था भंग करने और विधि व्यवस्था को लेकर समस्या उत्पन्न करने वालों के साथ प्रशासन सख्ती से निपटेगा। मतों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हो गई।

    मेयर लक्ष्मी नारायण गुप्ता

    चूंकि मतगणना इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से हो रही है, सो मतगणना में अधिक समय नहीं लग। उल्लेखनीय है कि छपरा नगर निगम के मेयर पद के लिए 17 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। 22जनवरी को 45 वार्डों के 196 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हुआ था।

    चुनावी नतीजे चौंकाने वाले हो सकते हैं,बढ़ेगी सरगर्मी

    छपरा नगर निगम के चुनावी नतीजे चौंकाने वाले हो सकते हैं। राजनीतिक विश्लेषक की मानें तो इससे छपरा में राजनीतिक सरगर्मी बढ़े जाएगी। क्योंकि नगर निगम के मेयर के चुनाव में पहली बार राजनीतिक दिग्गज भी प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष प्रत्यक्ष रूप से शामिल थे।

    राजनीतिक गलियारे में ऊंची रसूख रखने वाले लोगों की नजर भी चुनावी नतीजों पर टिकी हुई है। आज का दिन (बुधवार)छपरा की राजनीति को नई दिशा भी दिखाएगा, चुनाव परिणाम पर सबकी नजर है।

    छपरा नगर निगम मेयर उपचुनाव का परिणाम घोषित:-

    प्रत्याशी का नाम- मिले मत

    • लक्ष्मी नारायण गुप्ता-17456( 5457से जीते)
    • मिंटू सिंह -11999
    • मो.रफीक इकबाल -10976
    • सुनीता देवी-10797

    छपरा नगर निगम मेयर उपचुनाव प्रथम चक्र के मतगणना परिणाम:-

    प्रत्याशी का नाम- मिले मत

    • सुनीता देवी-1524
    • रवि रोशन गुड्डू यादव-781
    • लक्ष्मी नारायण गुप्ता-519
    • राजेश फैशन-121
    • चांदनी प्रकाश-507
    • लक्ष्मी नारायण गुप्ता -519
    • क्युम अंसारी-62
    • राफिक इकबाल-653
    • मिंटू सिंह-507

    छपरा नगर निगम मेयर उपचुनाव: तीसरे चक्र के मतगणना परिणाम:-

    प्रत्याशी का नाम- मिले मत

    • सुनीता देवी-3036
    • रवि रोशन गुड्डू यादव-1840
    • लक्ष्मी नारायण गुप्ता-2738
    • राजेश फैशन-2424
    • राफिक इकबाल-2413
    • मिंटू सिंह-507

    आठवें चक्र के मतगणना परिणाम:-

    प्रत्याशी का नाम- मिले मत

    • सुनीता देवी-7013
    • लक्ष्मी नारायण गुप्ता-8363
    • मिंटू सिंह -6276
    • मो.रफीक इकबाल -5424

    नौवें चक्र के मतगणना परिणाम:-

    प्रत्याशी का नाम- मिले मत

    • सुनीता देवी-7475
    • लक्ष्मी नारायण गुप्ता-10835(आगे चल रहे हैं।)
    • मिंटू सिंह -7084
    • मो.रफीक इकबाल -5988

    10वें चक्र के मतगणना परिणाम:-

    प्रत्याशी का नाम- मिले मत

    • सुनीता देवी-7671
    • लक्ष्मी नारायण गुप्ता-12185(4353आगे चल रहे हैं।)
    • मिंटू सिंह -7411
    • मो.रफीक इकबाल -7832

    11वें चक्र के मतगणना परिणाम:-

    प्रत्याशी का नाम- मिले मत

    • सुनीता देवी-7992
    • लक्ष्मी नारायण गुप्ता-14069( 6069आगे चल रहे हैं।)
    • मिंटू सिंह -8000
    • मो.रफीक इकबाल -7832

    12वें चक्र के मतगणना परिणाम

    प्रत्याशी का नाम- मिले मत

    • सुनीता देवी-8561
    • लक्ष्मी नारायण गुप्ता15573( 6367आगे चल रहे हैं।)
    • मिंटू सिंह -8303
    • मो.रफीक इकबाल -9206

    यह भी पढ़ें-

    कौन होगा छपरा नगर निगम का मेयर? Lalu Yadav भी कर रहे चुनावी परिणाम का इंतजार

    School Closed: सारण में नर्सरी से लेकर 8वीं कक्षा तक के स्कूल 20 जनवरी तक बंद, 9वीं से 12वीं वर्ग को लेकर भी आया अपडेट