Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सारण में विवाहिता की धारदार हथियार से हत्या, इंस्टाग्राम पर बनाती थी रील; मोबाइल से खुलेगा राज

    Updated: Wed, 28 May 2025 04:57 PM (IST)

    सारण के तरैया थाना क्षेत्र के रामपुर महेश गांव में एक विवाहिता की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका सुनीता देवी अपने कमरे में अपनी बेटियों के साथ सो रही थी। सुबह उसकी बेटी ने रोते हुए दरवाजा खोला तो घटना का पता चला। परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Hero Image
    रामपुर महेश गांव में एक विवाहिता की धारदार हथियार से नृशंस हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    संवाद सूत्र, तरैया (सारण)। तरैया थाना क्षेत्र के रामपुर महेश गांव में एक विवाहिता की गला रेत कर नृशंस हत्या कर दी गई है। यह घटना बुधवार सुबह की है। मृतका रामपुर महेशनगांव के शंभु कुमार सिंह की 30 वर्षीया पत्नी सुनीता देवी थी। घटना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मृतका के भैंसुर अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि उनकी छोटे भाई की पत्नी सुनीता नीचे अपने कमरे में अपनी नौ वर्षीय पुत्री अनुष्का व आठ वर्षीय पुत्री राधा के साथ सोई हुई थी। जब बुधवार की सुबह जगे तो उनकी भतीजी अनुष्का कमरे का दरवाजा खोलकर रोते हुए बाहर निकली।

    वह कमरे में गए तो देखे कि सुनीता बिछावन पर लेटी हुई है जो खून से लथपथ है। उसका गला काट कर हत्या कर दिया गया है। कमरे में चारों तरफ खून फैला हुआ है। साथ ही घर का सामान भी इधर उधर बिखरा हुआ है।

    उनका कहना है कि बिना लोहे के ग्रिल की खिड़की उस कमरे में है, जो खुला हुआ था। उसी खिड़की से कोई अंदर घुस कर हत्या कर उसी खिड़की से बाहर निकल कर भाग गया होगा। घटना के बारे में कोई स्वजन नहीं जानता है कि यह हत्या कब हुई और कौन किया।

    वैसे मृतका के पति शुंभ कुमार सिंह दिल्ली में मजदूरी का कार्य करते हैं। सुनीता गांव में अपने सास, ससुर, भैंसुर व अपने चार बच्चों के साथ रहती थी। उसको तीन पुत्रियां अनुष्का, राधा व सोनाक्षी तथा एक पुत्र शिवम है। उसमें सबसे बड़ी पुत्री अनुष्का है, जिसकी उम्र लगभग नौ वर्ष है।

    घटना की सूचना मिलते ही मृतका की मां ऊषा देवी व उसका भाई भी पहुंच गए थे। उनका भी रो रो कर बुरा हाल था। मृतका के भाई अमनौर निवासी मिथुन कुमार सिंह ने पारिवारिक विवाद के कारण ससुराल वालों पर ही मिलकर उनकी बहन की हत्या कर देने का आरोप लगाया है।

    इंस्टाग्राम पर बनाती थी रील, मोबाइल से खुलेगा हत्या का राज

    सुनीता रील बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड करती थी। पुलिस ने मृतका के मोबाइल को जब्त कर लिया है और तकनीकी जांच कराने के साथ मोबाइल को खंगाल रही है। घटना के पहले वह किससे बात की है, डायल कॉल में या फोनबुक के लगभग 30 नंबर को संग्रहित किया गया है।

    पुलिस हर पहलू से जांच कर इस हत्याकांड से पर्दा उठाने के प्रयास से कार्रवाई कर रही है। एसडीपीओ अमरनाथ भी अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी लेते हुए थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वैसे एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच की है।

    सुनीता नौ वर्षीय पुत्री के साथ सोई थी, उसे भी नहीं हुई घटना की जानकारी

    मृतका सुनीता के तीन पुत्री व एक पुत्र है। सबसे बड़ी पुत्री नौ वर्षीय अनुष्का है, जो अपनी छोटी बहन के साथ अपनी मां के साथ सोई हुई थी। अब सवाल उठता है कि कमरे में लगी खिड़की की ऊंचाई लगभग आठ फीट है। कोई भी आसानी से कमरे में नहीं घुस सकता है। अगर कोई खिड़की से कमरे में घुसा और जाकर गला रेत कर हत्या कर दिया और साथ सोई हुई पुत्री को मालूम न चलना कुछ और तो नहीं इशारा कर रहा है।

    पति भी बाहर रहते हैं। अब हत्या या सोची समझी साजिश की पुलिस जांच कर रही है। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच छानबीन करते हुए शव को पोस्टमार्टम में भेज दिये। मृत महिला के मोबाइल को खंगाला जा रहा है। उससे घटना के संबंध में काफी जानकारी मिल जायेगी।

    comedy show banner
    comedy show banner