Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोलकाता की डांसर का बिहार के सारण में मिला शव, बेड पर लाश छोड़कर भागी लड़कियां

    Updated: Wed, 21 May 2025 08:40 PM (IST)

    एक नर्तकी का शव उनके घर से बरामद किया गया है। उसकी पहचान अंजली चौधरी के रूप में हुई है। वह कोलकाता की रहने वाली थी। बिशुनपुरा गांव के भूली साह के मकान में किराए पर आकाश आर्केस्ट्रा संचालित हो रहा था। यहीं पर सभी लड़कियां किराए पर रहती थीं।

    Hero Image
    सारण के जलालपुर में संदिग्ध अवस्था में मिली लड़की की लाश।

    जागरण, जलालपुर (सारण)। सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा गांव में बुधवार को एक नर्तकी का शव उनके घर से बरामद किया गया है। लड़की की पहचान 18 वर्षीय अंजली चौधरी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जलालपुर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया जाता है कि बिशुनपुरा गांव के भूली साह के मकान में किराए पर आकाश आर्केस्ट्रा संचालित हो रहा था। बताया कि आर्केस्ट्रा के संचालक एवं बनियापुर के सतुआ गांव निवासी आकाश कुमार ने आर्केस्ट्रा में काम करने वाली लड़कियों के लिए किराए पर कमरा एक महीने पूर्व लिया लिया था।

    चार-पांच लड़कियां एवं म्यूजिशियन काम कर रह रहे

    इस आर्केस्ट्रा में अंजली चौधरी समेत चार-पांच लड़कियां एवं म्यूजिशियन काम कर रह रहे थे। बुधवार की दोपहर बगल के लोगों में देखा कि एक लड़की बेसुध खटिया (बेड) पर पड़ी हुई है। वहीं मकान में कोई नहीं था। आर्केस्ट्रा के संचालक सहित साथी कलाकार भी घर छोड़कर फरार थे।

    कई वर्षों से किया जा रहा था संचालन

    भूली साह के मकान में कई वर्षों से आर्केस्ट्रा का संचालक रह रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना जलालपुर थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। ग्रामीणों ने बताया कि शव देखकर यह प्रतीत हो रहा है कि नर्तकी की गला दबाकर हत्या की गई है। अंजली चौधरी के पास से मिले आधार कार्ड पर पति का नाम सूरज चौधरी एवं पता बिशनपुरा जलालपुर अंकित है। 

    जलालपुर का आधार कार्ड कैसे बनाया?

    ग्रामीणों ने बताया कि अंजलि मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली है, लेकिन उन्होंने कैसे बिशनपुर जलालपुर का आधार कार्ड बना लिया है, यह पता नहीं है। मकान मालिक भूली साह ने बताया कि अंजली चौधरी ने जलालपुर के बिशनपुर निवासी गांव निवासी सूरज चौधरी से शादी भी की थी।

    दो दिन पहले हुआ था विवाद

    दो दिन पहले इन दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। जलालपुर थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष अंकित कुमार ने बताया कि नर्तकी अंजली चौधरी के संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। यह हत्या है कि आत्महत्या पोस्टमार्टम एवं जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस पति और सहकर्मियों की तलाश में जुटी है। मृतका अंजली चौधरी कहां की रहने वाली है, इसकी जानकारी पुलिस भी कर रही है।

    comedy show banner
    comedy show banner