Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar: चुनाव से पहले IIP ने भी कसी कमर, इस बड़े नेता को बनाया बिहार का प्रदेश अध्यक्ष

    Updated: Fri, 13 Jun 2025 02:43 PM (IST)

    Bihar Election 2025 मांझी प्रखंड प्रमुख कमला देवी के पुत्र राजेश कुमार प्रसाद को इंडियन इंकलाब पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष आईपी गुप्ता ने बिहार विधान सभा चुनाव को लेकर संगठन विस्तार के लिए यह नियुक्ति की है। राजेश कुमार को उनके सामाजिक अनुभव को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे।

    Hero Image
    राष्ट्रीय अध्यक्ष आईपी गुप्ता ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी। (जागरण)

    संवाद सहयोगी, दाउदपुर (सारण)। मांझी प्रखंड प्रमुख कमला देवी के पुत्र राजेश कुमार प्रसाद को इंडियन इंकलाब पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

    मालूम हो कि बिहार विधान सभा चुनाव को लेकर पार्टी को मजबूती प्रदान के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष आईपी गुप्ता ने बिहार में संगठन विस्तार की दिशा में अहम कदम उठाते हुए सारण जिले के सरजूपार निवासी राजेश कुमार प्रसाद को पार्टी का बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आईपी गुप्ता की सहमति एवं आदेशानुसार यह नियुक्ति की गई है। राजेश कुमार प्रसाद को उनके सामाजिक अनुभव, संगठनात्मक दक्षता और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    पार्टी को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में बिहार प्रदेश में IIP का सशक्त विस्तार होगा और एक करोड़ सदस्यता अभियान को सफल बनाने में वे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

    पार्टी के संगठन सचिव (ORG) ई. मोहित कुमार ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए आशा व्यक्त की कि प्रसाद पूरी निष्ठा, लगन और सक्रियता के साथ इस उत्तरदायित्व का निर्वहन करेंगे।

    उन्होंने नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को शुभकामनाएं और सफलता की मंगलकामनाएं भी दीं। वहीं, नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजेश प्रसाद ने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर मजबूती के साथ खरा उतरने का प्रयास करूंगा।

    पार्टी की मजबूती एवं संगठन विस्तार मेरा फोकस रहेगा और आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी मजबूती के साथ खड़ा हो, इसके लिए सतत प्रयास किया जाएगा। पार्टी के प्रदेश के अध्यक्ष बनाए पर इनके शुभचिंतकों समेत गांव, प्रखंड से लेकर जिला स्तर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।