सारण में बाढ़ पीड़ितों को नीतीश सरकार की राहत, हर परिवार को मिलेगा 7 हजार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सारण जिले के 18251 बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए प्रति परिवार सात हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। यह राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में हस्तांतरित की गई जिससे कुल 12.77 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की गई। सोनपुर क्षेत्र को सबसे अधिक लाभ मिला।
जागरण संवाददाता, छपरा। बाढ़ आपदा से प्रभावित परिवारों को राहत पहुँचाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण पहल की। राज्य भर में लाखों प्रभावित परिवारों को डीबीटी के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
इसमें सारण जिले को विशेष प्राथमिकता मिली, जहाँ कुल 18,251 बाढ़ प्रभावित परिवारों के खातों में प्रति परिवार सात-सात हज़ार रुपये की राहत राशि सीधे हस्तांतरित की गई। इस प्रकार, सारण के बाढ़ पीड़ितों को सरकार द्वारा कुल 12 करोड़ 77 लाख 57 हज़ार की राशि प्रदान की गई है। अधिकारियों का कहना है कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजी गई है।
पारदर्शिता और राहत की गारंटी
सरकार का कहना है कि बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुँचाने की प्रक्रिया में किसी भी बिचौलिए की कोई भूमिका नहीं होगी, क्योंकि पूरी राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे खातों में भेजी जा रही है। इससे समय की बचत होगी और लोगों को तुरंत राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों की कठिनाइयों को देखते हुए सरकार हर संभव मदद करेगी। उन्होंने जिला प्रशासन को राहत सामग्री और पुनर्वास कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
सोनपुर को सबसे ज़्यादा लाभ मिला
सारण ज़िले के सभी प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ राहत का लाभ वितरित किया गया। इसमें सोनपुर को सबसे ज़्यादा लाभ मिला। यहाँ 10 हज़ार से ज़्यादा परिवारों को इसका लाभ मिला।
क्षेत्रवार वितरण
क्षेत्र | परिवार |
---|---|
सदर छपरा क्षेत्र | 4,555 |
गड़खा क्षेत्र | 477 |
रिविलगंज क्षेत्र | 329 |
दिघवारा क्षेत्र | 2,496 |
सोनपुर क्षेत्र | 10,424 |
सारण में बाढ़ राहत का विवरण
कुल परिवार: 18,251
प्रति परिवार सहायता: सात हज़ार
कुल राशि: 12.77 करोड़
सदर छपरा क्षेत्र: 4,555 परिवार
गड़खा क्षेत्र: 477 परिवार
रिविलगंज क्षेत्र: 329 परिवार
दिघवारा क्षेत्र: 2,496 परिवार
सोनपुर क्षेत्र: 10,424 परिवार
सारण में बाढ़ राहत का विवरण
- कुल परिवार: 18,251
- प्रति परिवार सहायता: सात हज़ार
- कुल राशि: 12.77 करोड़
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।