Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'BJP के लोगों ने पप्पू बना दिया...', राहुल गांधी के लिए क्या बोले बिहार कांग्रेस अध्यक्ष? सियासी पारा हाई

    Updated: Wed, 01 May 2024 11:36 AM (IST)

    बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह अपने बेटे आकाश सिंह के लिए महाराजगंज में लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा को जमकर घेरा। अखिलेश सिंह ने अयोध्या के राम मंदिर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के अलाव भी गांवों में हर जगह मंदिर और मस्जिद बना है। जहां सभी धर्म के लोग पूजा पाठ करते है।

    Hero Image
    अखिलेश प्रसाद सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना

    संवाद सूत्र, बनियापुर (सारण)। Bihar Politics In Hindi हम राम के पुजारी है और वो राम के व्यापारी हैं। उक्त बातें महाराजगंज लोक सभा चुनाव के दौरान आईएनडीआईए के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंगलवार को प्रखंड के बनियापुर में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह कांग्रेस (Congress) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि राम मंदिर के अलाव भी गांवों में हर जगह मंदिर और मस्जिद बना है। जहां सभी धर्म के लोग पूजा पाठ करते है। राम मंदिर बनने से सबको खुशी है, लेकिन हमलोग इससे व्यापार नहीं करते है।

    उन्होंने किसी पार्टी का नाम लिए बिना ही कहा कि राहुल जी (Rahul Gandhi) दो देशों से पढाई कर राजनीति में आए हैं तो बीजेपी के लोगों ने उन्हें पप्पू बना दिया।

    मेरी सरकार जुमले बाजों की सरकार नहीं होगी- आकाश

    उन्होंने कहा कि मोदीजी के डिग्री की आज तक पता नहीं है तो उन्हें विद्वान बना दिया। कांग्रेस प्रत्याशी आकाश कुमार ने कहा कि मेरी सरकार जुमले बाजों की सरकार नहीं होगी। पूर्व मंत्री जितेंद्र राय ने छपरा तथा महाराजगंज के लोगों से महागठबंधन के पक्ष में वोट देने की अपील की।

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि कांग्रेस जुमलेबाजी पर नहीं अपने काम पर विश्वास करती है। भाजपा के वरीय नेता गण केवल विपक्ष पर निशाना साध रहे हैं। वे लोग अपने विकास एवं विजन की बात नहीं करते हैं, क्योकि उन्होंने न तो विकास किया है और न ही उनका कोई विजन है।

    बैठक को मांझी के विधायक डा. सत्येंद्र यादव एकमा विधायक श्रीकांत यादव, पूर्व विधायक मुद्रिका प्रसाद यादव, हरेलाल यादव, मुखिया मुन्ना ठाकुर, रितेश सिंह, प्रमुख मनोज कुमार साह, प्रमुख पति मनिभूषण ओझा, नेता मनोज सिंह आदि ने संबोधित किया। मंच का संचालन मुखिया अरुण दास तथा परशुराम त्रिपाठी ने किया।

    यह भी पढ़ें-

    Tejashwi Yadav : किसके लिए BJP के सामने झुकने को तैयार नहीं तेजस्वी? बता दी एक-एक बात, अब ये है मेन टारगेट

    दबंगई पर उतरा JDU विधायक गोपाल मंडल का बेटा, सीधे थानाध्यक्ष को दे डाली धमकी; ये है पूरा मामला