यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar: आज से आंगनबाड़ी सेविकाओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल, मानदेय को लेकर सरकार के खिलाफ करेंगी धरना-प्रदर्शन
आंगनबाड़ी सेविकाओं ने आज से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। Anganwadi Workers Strike आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ...और पढ़ें

HighLights
- तेजस्वी यादव पर वादा खिलाफी का आरोप
- कई जगहों पर धरना-प्रदर्शन करेंगी सेविकाएं
संवाद सूत्र, रिविलगंज : बिहार (Bihar News) राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के तत्वावधान में शुक्रवार को सीडीपीओ कार्यालय परिसर में आंगनबाड़ी सेविकाएं 29 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगी। सारण जिला इकाई के जिला पर्यवेक्षक मणिकांत सिंह की अध्यक्षता में प्रखंड एवं जिला स्तर पर हुई बैठक में सभी परियोजनाओं के सेविका-सहायिकाओं के सर्वसम्मति से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया।
आर्थिक शोषण एवं दोहन करने का आरोप
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मौजूदा बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के द्वारा चुनाव के समय बार-बार यह कहना कि उनकी सरकार आने पर बिहार की सभी आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं का मानदेय दुगना किया जाएगा, लेकिन सरकार बन जाने के बाद आज तक इस पर अमल नहीं किया गया है।

इस संबंध में रिविलगंज परियोजना अध्यक्ष सह जिला प्रभारी पुष्पा मिश्रा ने बताया कि सरकार आंगनबाड़ी सेविकाओं को आर्थिक शोषण एवं दोहन कर रही है। इस महंगाई में मानदेय के रूप में 4500 रुपये मिलता है। उससे घर-परिवार का खर्च चलाना काफी मुश्किल हो रहा है।
यह भी पढ़ें- डाकिया, एएनएम व आंगनबाड़ी सेविका भी संभालेंगी बीएलओ की कमान, वोटर लिस्ट में सुधार का मिलेगा मौका
आरपार की लड़ाई लड़ने की पूरी तैयारी
उन्होंने कहा कि सभी आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका अपने लंबित मांगों के समर्थन में सरकार से इस बार आरपार की लड़ाई लड़ने की पूरी तैयारी कर ली है। रिविलगंज सीडीपीओ कार्यालय परिसर सहित सभी प्रखंडों में शुक्रवार से धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
