Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महान स्वतंत्रता सेनानी थे ब्रज किशोर बाबू

    By Edited By:
    Updated: Sat, 14 Jan 2012 08:31 PM (IST)

    छपरा, जागरण संवाददाता

    शहर के ब्रज किशोर किंडर गार्टन स्कूल में महान स्वतंत्रता सेनानी व शिक्षाविद् ब्रज किशोर प्रसाद की 134 वीं जयंती समारोह पूर्वक मनी। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जगदम कालेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. के.के. द्विवेदी ने कहा कि ब्रज किशोर बाबू महान स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने महात्मा गांधी के साथ मिलकर बिहार में अंग्रेजों के खिलाफ जमकर आंदोलन किया। राजेन्द्र कालेज के पूर्व प्राचार्य डा. मृदुल शरण ने कहा कि वे अपना पूरा जीवन देश को समर्पित कर दिया। वे स्वतंत्रता आंदोलन के इष्टदेव थे। डा. एच.के. वर्मा ने कहा कि ब्रज किशोर बाबू का विचार के निर्माण में भी बड़ा योगदान था। वे ताउम्र बिहार के विकास में लगे रहे। वरीय अधिवक्ता सुभाष चंद श्रीवास्तव ने कहा कि वे एक उत्कृष्ट नेता व शिक्षाविद् थे। नारी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये हमेशा प्रयासरत रहते थे। इसके पूर्व ब्रज किशोर बाबू के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। स्वागत भाषण डा. उषा सिन्हा ने किया। अध्यक्षता मुरली मनोहर प्रसाद, मंच संचालन कंचन बाला जबकि धन्यवाद ज्ञापन छपरा सेन्ट्रल स्कूल के उप प्राचार्य विजय पांडे ने किया। इस अवसर पर डा. राकेश कुमार सिन्हा, संतोष कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

    comedy show banner
    comedy show banner