Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जन नायक थे रामजयपाल बाबू: उदित

    By Edited By:
    Updated: Sat, 14 Jan 2012 08:31 PM (IST)

    छपरा, जागरण संवाददाता

    रामजयपाल महाविद्यालय में शनिवार को सूबे के पूर्व उप मुख्यमंत्री व कालेज के संस्थापक स्व. राम जयपाल सिंह यादव की 91 वीं जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी।

    समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि व पूर्व नगर विकास राज्य मंत्री उदित राय ने कहा कि स्व. रामजयपाल बाबू जन नायक थे। वे गरीबों एवं दलितों के आवाज थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा दोस्त बनाने का काम किया है। ताउम्र आम जनता के हितों की आवाज को वे सड़क से सदन तक उठाते रहे है। राम जयपाल बाबू राजनीति में हमेशा सुचिता लाने के पक्षधर थे। सारण के विकास के लिये भी हमेशा कार्य करते रहे। पार्टी कार्यकर्ताओं का सामाजिक प्रतिष्ठा कैसे इस पर भी उनका हमेशा ध्यान रहता था। वे हमेशा राजनीतिक विरोधियों के भी सहयोग करते थे। इसी लिये उनके विरोधी भी उनका गुणगान करते थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गंगा सिंह लॉ. कालेज के प्राचार्य सह जय प्रकाश विश्वविद्यालय के सहायक लोक सूचना पदाधिकारी डा. जयराम सिंह ने कहा कि रामजयपाल बाबू सारण में आये भूकंप के समय अपने सामने लोगों को राहत दिलायी। वे समाज के हर तबके के लोगों के साथ समान व्यवहार रखते थे। स्वागत भाषण में राम जयपाल कालेज के प्राचार्य डा. रामश्रेष्ठ राय ने कहा कि राम जयपाल बाबू की व्यक्तित्व समाज के लिये प्रेरणा स्रोत है। वे राजनीति के अजात शत्रु थे। उनका जीवन सार्वजनिक था। वे अपने व्यक्तित्व से भी कही अधिक बड़े थे। इसके पूर्व स्व. राम जयपाल बाबू की आदमकद प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण किया। संचालन डा. उमाशंकर यादव एवं धन्यवाद ज्ञापन डा. शंभूनाथ श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर राजद के जिलाध्यक्ष बलागुल मोबीन, डा. जयराम सिंह, डा. लाल बाबू यादव, डा. कामेश्वर सिंह विद्वान, डा. एम.के. शरण, डा. एच.के. वर्मा, डा. अशोक कुमार, डा. अनवर अली, सुनील प्रसाद, आलोक कुमार, अमित कुमार, देवेश कुमार, राजीव, विश्वभूति कुमार, पंकज कुमार आदि उपस्थित थे। उधर, पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व. रामजयपाल यादव के पौत्र व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि प्रवीण कुमार यादव की अध्यक्षता में स्व. यादव की जयंती मनायी गयी। डाकबंगला रोड स्थित पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. रामजयपाल यादव के प्रतिमा पर कांग्रेसियों ने माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर जयंती मनायी। इस मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह भारद्वाज, सुबोध कुमार जायसवाल, जितेन्द्र कुमार सिंह, अशोक कुमार जायसवाल, विजय कुमार मिश्रा, डा. शंकर चौधरी, राजेश पाठक, अनिल कुमार सिंह, राकेश सिन्हा, प्रीतम यादव, नदीम अख्तर, अनूप श्रीवास्तव, रम्भा देवी, बली राम सिंह, रामस्वरूप राय, रमेश प्रसाद यादव, भूपेन्द्र मिश्र, मदन तिवारी, रामवृक्ष मांझी, रामाशंकर प्रसाद, राजेश रंजन तथा अजय प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर