Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मांगों को ले घेरा प्रखंड मुख्यालय

    By Edited By:
    Updated: Tue, 04 Aug 2015 11:34 PM (IST)

    सारण। अपनी पांच सूत्री मांगो को लेकर प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं ने प्रखंड मुख्यालय पर मं ...और पढ़ें

    Hero Image

    सारण। अपनी पांच सूत्री मांगो को लेकर प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं ने प्रखंड मुख्यालय पर मंगलवार को पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरना के पूर्व सभी सेविका व सहायिकाओं ने प्रखंड व अंचल के मुख्य गेट को घेर लिया और किसी भी पदाधिकारी व कर्मी को अंदर नहीं जाने दिया। बाद में अंचलाधिकारी के आग्रह पर एक घंटा बाद गेट से जाम हटा। तब जाकर कार्यालय का कार्य शुरू हुआ। धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज इस महंगाई के जमाने में सेविका को मात्र तीन हजार एवं सहायिका को 15 सौ रुपया दिया जाता है। जबकि इसके एवज में कई काम लिए जाते हैं। आज एक मजदूर को ढ़ाई से तीन सौ रुपये मजदूरी मिल रही है और उसे निर्धारित समय पर ही काम करना होता है। धरना पर बैठे वक्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो 8 अगस्त को जिला पदाधिकारी का घेराव किया जायेगा। साथ ही पोलियो कार्य केन्द्रों पर टीकाकरण, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, जनगणना कार्य आदि का बहिष्कार किया जायेगा। इस मौके पर सुमन देवी, लालती देवी, मेहरून निशा, शालीनी देवी, रेणु बाला, अनुराधा देवी आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रभा सिंह ने की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इधर, हमारे जलालपुर संवाददाता के मुताबिक प्रखंड कार्यालय परिसर पर आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं ने धरना दिया। धरनार्थियो को संबोधित करते हुए प्रांतीय संयोजक रामाशंकर मिश्र शांडिल्य ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं से कार्य कराकर उचित मानदेय नहीं दे रही है। पदाधिकारियों द्वारा उनका आर्थिक शोषण किया जा रहा है। सरकार शीघ्र उन्हें सरकारी सेवक घोषित करे। इस मौके पर विमला देवी, रंजू देवी, जया सिंह, मधुलता देवी, बेबी देवी, अनामिका, बेबी सिंह आदि मौजूद थी।