Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Forecast: उत्तर बिहार के जिलों को जल्द वर्षा से निजात मिलने की संभावना... विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

    Updated: Fri, 19 Sep 2025 06:14 PM (IST)

    उत्तर बिहार के जिलों में अगले 12 से 24 घंटों में वर्षा की संभावना है। डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक ने आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई है। किसानों को सलाह दी गई है कि वर्षा के दौरान कीटनाशक का छिड़काव न करें और खेतों से पानी की निकासी करें। वर्षा की संभावना को ध्यान में रखते हुए किसान सतर्क रहें।

    Hero Image
    यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

    संवाद सहयोगी, पूसा (समस्तीपुर)। उत्तर बिहार के जिलों में विगत कई दिनों से बारिश हो रही है। हालांकि लगातार बारिश नहीं हो रही। बावजूद रुक-रुककर बारिश होने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कई इलाके बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं। आवागमन में परेशानी हो रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्वानुमान जारी

    चक्रवाती परिसंचरण की वजह से हो रही इस बारिश से कब मुक्ति मिलेगी? यह हर कोई जानना चाह रहा है। अब मौसम विभाग ने इसको लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार आसमान में हल्के से मध्य श्रेणी के बादल छाए रह सकते हैं।

    अच्छी वर्षा होने की संभावना

    20 से 24 सितंबर 2025 तक के लिए जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले 12 से 24 घंटे में मैदानी एवं तराई क्षेत्र के कुछ जिलों में अच्छी वर्षा होने की संभावना है। डा.राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. ए सत्तार ने बताया कि इस दौरान कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

    20 सितंबर की दोपहर के बाद बदलाव

    20 सितंबर की दोपहर तक यही स्थिति रहेगी। इसके बाद बदलाव का दौर शुरू होगा। इस तरह से देखा जाए तो मौसम के लिए आने वाला 24 घंटा महत्वपूर्ण है। इसके बाद आमतौर पर मौसम साफ रहने की संभावना है।

    पुरवा चलने का अनुमान

    अगले चार दिनों के पूर्वानुमान अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं तीन से सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा चलने का अनुमान है।

    कीटनाशक का छिड़काव नहीं करें

    मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार का अधिकतम तापमान 32.8 एवं न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। विभाग की ओर से किसानों को सुझाव दिया गया है कि वे उत्तर बिहार में हो रही वर्षा को देखते हुए फसलों पर कीटनाशक का छिड़काव नहीं करें। अभी मौसम साफ होने का इंतजार करें।

    पानी निकासी की व्यवस्था करें

    सब्जी के खेत से पानी की निकासी अवश्य करें। लगातार हो रही बारिश की वजह से नमी की मात्रा अधिक हो गई है। इससे सब्जी को नुकसान होने की आशंका है।