Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिर सवालों के घेरे में बिहार पुलिस: हिरासत में कैदी की मौत, घरवालों ने काटा बवाल; कहा- पीट-पीटकर मार डाला

    Updated: Wed, 07 Feb 2024 12:57 PM (IST)

    सरायरंजन थाना क्षेत्र के झखड़ा गांव में मंगलवार की रात छापेमारी में गिरफ्तार एक लाल वारंटी की पुलिस अभिरक्षा में मौत हो गई। इसके बाद स्‍वजनों ने जमकर बवाल काटा। उनका कहना है कि पुलिस की पिटाई से मौत हुई है। जबकि पुलिस का कहना है कि उसकी तबीयत रात में अचानक खराब हो गई थी। अब पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट से ही सच का खुलासा हो पाएगा।

    Hero Image
    सदर अस्पताल में जुटे मृतक कृष्ण भगवान झा के स्वजन : जागरण।

    जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। सरायरंजन थाना क्षेत्र के झखड़ा गांव में मंगलवार की रात छापेमारी में गिरफ्तार एक लाल वारंटी की पुलिस अभिरक्षा में मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के ही वार्ड 12 निवासी रामस्वार्थ झा के 65 वर्षीय पुत्र कृष्ण भगवान झा उर्फ टूना झा के रूप में हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंगलवार देर रात गिरफ्तारी के बाद पुलिस अभिरक्षा में अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। स्थानीय पुलिस आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची। स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। देर रात घटना की सूचना मिलते ही सदर अस्पताल में मृतक के परिजन व ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई।

    हत्‍या के एक मामले में जेल में बंद था कृष्‍ण 

    घटना से आक्रोशित लोगों ने सदर अस्पताल में हंगामा किया। वे सभी स्थानीय पुलिस की कार्रवाई पर आक्रोश व्यक्त कर रहे थे। सूचना पर दलबल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे एएसपी संजय पाण्डेय ने काफी मशक्कत के बाद लोगों समझा-बुझाकर शांत कराया।

    दूसरे दिन बुधवार सुबह सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जानकारी के अनुसार सरायरंजन थाना क्षेत्र के झखडा निवासी 65 वर्षीय कृष्ण भगवान झा उर्फ टूना झा के विरुद्ध न्यायालय से वर्ष 1991 में एक हत्याकांड में स्थाई ( लाल) वारंट जारी था।

    घरवालों ने पुलिस पर पिटाई का लगाया आरोप

    न्यायालय ने स्थानीय पुलिस को उक्त आरोपित की गिरफ्तारी का आदेश जारी किया था। मंगलवार रात स्थानीय पुलिस उक्त आरोपित के घर पहुंची। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मृतक के भाई राधाकृष्ण झा ने भी पुलिस को एक आवेदन दिया गया है। इसमें पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया है। कहा है कि पुलिस पिटाई से ही उनके भाई की मौत हुई।

    देर रात तबीयत खराब हुई थी: पुलिस

    देर रात पुलिस अभिरक्षा में ही उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। रात करीब 12 बजे स्थानीय पुलिस गंभीर हालत में लेकर सदर अस्पताल पहुंची। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वाॅर्ड में ऑन ड्टी चिकित्सक ने स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया।

    देर रात घटना की जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल में मृतक के परिजन व ग्रामीणों की भीड एकत्रित हो गई। वे सभी स्थानीय पुलिस की कार्रवाई पर आक्रोश व्यक्त कर रहे थे। पुलिस के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाया। एएसपी संजय पाण्डेय ने कहा कि पहले पुलिस स्थानीय अस्पताल में लेकर गई। वहां से बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

    उसके बाद वहां लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। बुधवार सुबह सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। एसपी ने कहा कि स्थानीय पुलिस भी इस मामले में कार्रवाई कर रही है, मृतक के भाई के बयान पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें: Bihar Politics: फिर से जनता का विश्वास हासिल करने में जुटे नीतीश कुमार! अब इन नेताओं पर खेला दांव, चुनाव में दिखेगा असर

    यह भी पढ़ें: Bihar Politics: PM Modi से मिलने दिल्ली रवाना हुए CM नीतीश कुमार, इन मुद्दों पर कर सकते हैं चर्चा

    comedy show banner
    comedy show banner