त्योहारी सीजन में घर पहुंचाने के लिए चलेंगी अनारक्षित ट्रेनें
दीपावली व छठ पर्व में घर जाने के लिए ट्रेन में सीट बुक कराने से वंचित रहे गए लोगों के लिए अच्छी खबर है।
समस्तीपुर । दीपावली व छठ पर्व में घर जाने के लिए ट्रेन में सीट बुक कराने से वंचित रहे गए लोगों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को लेकर विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। खास बात यह कि इन सभी विशेष ट्रेनों में सिर्फ जनरल कोच लगाए जाएंगे। इसमें सफर करने के लिए आरक्षण कराने की कोई जरूरत नहीं है। सिर्फ जनरल टिकट लेकर यात्री सफर कर सकेंगे। सभी अनारक्षित ट्रेन बिहार के लिए चलेंगी। आनंद विहार से कटिहार के बीच तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें, दिल्ली से दरभंगा के बीच दो जोड़ी विशेष ट्रेनें, सर¨हदस से सहरसा के लिए चलेंगी दो ट्रेनें और नई दिल्ली से पटना-मुजफ्फरपुर व बरौनी के लिए भी दो-दो जोड़ी विशेष ट्रेनें परिचालित की जाएंगी।
जिसमें दिल्ली-दरभंगा (04066/04065) स्पेशल ट्रेन - दिल्ली से 3,4,8 व 11 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे रवाना होगी। वापसी में दरभंगा से 4, 5,9 व 12 नवंबर को रात 11 बजे रवाना होगी। ट्रेन कानपुर सेंट्रल, इलाहाबाद, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, बरौनी और समस्तीपुर होते हुए दरभंगा पहुंचेगी। वहीं आनंद विहार टर्मिनल-दरभंगा (04068/04067) स्पेशल ट्रेन - 12 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे रवाना होगी। वापसी में दरभंगा से 13 नवंबर को रात 11 बजे चलेगी। ट्रेन समस्तीपुर, बरौनी, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, इलाहाबाद, कानपुर सेंट्रल होते हुए अनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वहीं सर¨हद-सहरसा (04912/04911) विशेष ट्रेन - 2 नवंबर को सर¨हद से शाम 05.05 बजे चलेगी। वापसी में 4 नवंबर को सहरसा से सुबह 8.30 बजे रवाना होगी और पुरानी दिल्ली में ही समाप्त हो जाएगी। ट्रेन राजपुरा, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, नरेला, पुरानी दिल्ली, कानपुर सेंट्रल, इलाहाबाद, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, पटना, बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया में रुकते हुए परिचालित होगी। जबकिं पुरानी दिल्ली-सहरसा (04084/04083) विशेष ट्रेन 4,8,10 व 11 नवंबर को पुरानी दिल्ली से रात 10.40 बजे रवाना होगी। वापसी में सहरसा से 5,9,11 व 12 सुबह 8.30 बजे चलेगी। रास्ते में कानपुर सेंट्रल, इलाहाबाद, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, पटना, बरौनी, बेगुसराय व खगड़िया में ठहरेगी।
पटना के लिए भी दो ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है। एक ट्रेन नई दिल्ली से दूसरी आनंद विहार टर्मिनल से रवाना होगी। नई दिल्ली-पटना (04078/04077) विशेष ट्रेन - नई दिल्ली से 4,8 व 11 नवंबर को अपराह्न 2.55 बजे चलेगी। वापसी में 5,9 व 12 नवंबर को पटना से शाम 6 बजे रवाना होगी। रास्ते में कानपुर सेंट्रल, इलाहाबाद, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर यह ठहरेगी।
जबकि आनंद विहार टर्मिनल-पटना (04094/04093) विशेष ट्रेन 11 नवंबर को आनंद विहार से पूर्वाह्न 11.15 बजे रवाना होगी। वापसी में पटना से 12 नवंबर को शाम 4.45 बजे चलेगी। रास्ते में मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, सुल्तानपुर, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा व दानापुर में ठहरेगी।
जबकि नई दिल्ली-मुजफ्फरपुर (04072/04071) विशेष ट्रेन:- 5,8,9 व 11 नवंबर को नई दिल्ली से दोपहर डेढ़ बजे रवाना होगी। वापसी में मुजफ्फरपुर से 6,9,10 व 12 नवंबर को दोपहर ढाई बजे चलेगी। रास्ते में इसका ठहराव गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, कप्तानगंज, पडरौना, तमकुही रोड, थावे, सिवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर स्टेशन पर होगा। आनंद विहार टर्मिनल-बरौनी (04086/04085) आनंद विहार से 5 नवंबर को शाम 7.25 बजे रवाना होगी। वापसी में बरौनी से 6 नवंबर को रात 9.35 बजे चलेगी। रास्ते में इसका ठहराव मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, सिवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर व समस्तीपुर में होगा। स्पेशल ट्रेन संख्या 04052/04051 आनंद विहार टर्मिनल-कटिहार-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन 2, 6 व 10 नवंबर को आनंद विहार से दिन में 11.45 बजे परिचालित होगी। वापसी में ट्रेन कटिहार से 3,7 व 11 नवंबर को रात्रि आठ बजे रवाना होगी। आनंद विहार टर्मिनल-कटिहार (04054/04053) विशेष ट्रेन आनंद विहार से 5 व 9 नवंबर को पूर्वाहन 11.45 बजे चलेगी। वापसी में 6 व 10 नवंबर को शाम आठ बजे चलेगी।
नई दिल्ली-कटिहार (04056/04055) विशेष ट्रेन:- 3 व 8 नवंबर को पूर्वाहन 11.45 बजे रवाना होगी। वापसी में कटिहार से 4 व 9 नवंबर शाम 8 बजे चलेगी।