टैक्स कलेक्टर और विकास मित्र बाहर से आए लोगों का करेंगे सर्वे
जिलाधिकारी ने सभी कार्यपालक पदाधिकारियों को टैक्स कलेक्टर और विकास मित्रों के माध्यम से शहरी क्षेत्रों में बाहर से आए लोगों की जानकारी घर-घर सर्वे कर एकत्रित कराने का निर्देश दिया है। शहरी क्षेत्रों के सभी घरों में टैक्स कलेक्टर विकास मित्र बाहर से आए लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी लेंगे और संबंधित प्रतिवेदन अगले दो दिनों में उपलब्ध कराएंगे।
समस्तीपुर । जिलाधिकारी ने सभी कार्यपालक पदाधिकारियों को टैक्स कलेक्टर और विकास मित्रों के माध्यम से शहरी क्षेत्रों में बाहर से आए लोगों की जानकारी घर-घर सर्वे कर एकत्रित कराने का निर्देश दिया है। शहरी क्षेत्रों के सभी घरों में टैक्स कलेक्टर, विकास मित्र बाहर से आए लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी लेंगे और संबंधित प्रतिवेदन अगले दो दिनों में उपलब्ध कराएंगे।
जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ कोरोना वायरस का संक्रमण को रोकने के लिए किए जा रहे कार्यो की समीक्षा की। साथ ही इस दौरान कई दिशा निर्देश भी दिए। नगर परिषद समस्तीपुर, नगर पंचायत दलसिंहसराय और रोसड़ा के कार्यपालक पदाधिकारियों के अलावा कई जनप्रतिनिधियों ने भी इसमें भाग लिया। जिलाधिकारी ने नगर परिषद, पंचायत कार्यालय से जुड़े सभी लोगों को कार्यालय में रहने का निर्देश दिया। बैठक में मुंबई, केरल और कर्नाटक से आए लोगों का चिकित्सकीय प्रतिवेदन सभी प्रखंडों से प्राप्त किया गया और उनकी प्रखंड वार समीक्षा की गई। डीएम ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को यह निर्देश दिया है कि वह पंचायत स्वच्छता कोष से संबंधित गाइडलाइन जो जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने दिया है, उसका पालन करें। जिले में अभी तक एक भी पॉजिटिव केस नहीं है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि शारीरिक दूरी और लॉकडाउन का पालन करें। जिले में स्थापित कालाबाजारी नियंत्रण कक्ष में निर्धारित दर से अधिक राशि लेने की शिकायत करें। क्षेत्र में कहीं कालाबाजारी की जा रही हो तो उसकी भी सूचना दें। लगातार छापेमारी की जा रही है। मंगलवार तक 500 से अधिक दुकानों में छापेमारी की जा चुकी है।
खाद्यान्न वितरण को सफलतापूर्वक अनुश्रवण करने के लिए प्रखंडों को जोन गठित कर प्रत्येक जोन का दायित्व प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, सीडीपीओ को दिया गया है। संबंधित पदाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि जन वितरण प्रणाली विक्रेता द्वारा किसी भी राशन कार्ड धारी को उन्हें अनुमान्य खाद्यान्न की मात्रा से कम नहीं दी जाए और न ही निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत लिया जाए। मौके पर कोषांगों के प्रभारी पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिविल सर्जन, नजारत उप समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।