विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar News: समस्तीपुर में मिड्डे मील खाने से डेढ़ दर्जन बच्चों की बिगड़ी तबीयत, ग्रामीणों ने काटा भारी बवाल

Published: Sat, 29 Jun 2024 04:13 PM (IST)

बिहार में समस्तीपुर के एक प्राइमरी स्कूल में मिड्डे मील खाने से डेढ़ दर्जन बच्चे बीमार हो गए। मामले की ...और पढ़ें

कल्याणपुर विद्यालय पहुंचे आक्रोशित अभिभावक छात्रों की मेडिकल जांच। (सांकेतिक फोटो)
कल्याणपुर विद्यालय पहुंचे आक्रोशित अभिभावक छात्रों की मेडिकल जांच। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. मध्याह्न भोजन खाने से डेढ़ दर्जन छात्रों की तबीयत बिगड़ी, हंगामा
  2. कल्याणपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय कोयलाम की घटना
  3. प्रधानाध्यापक ने कहा- कुछ ग्रामीणों ने साजिश के तहत किया हंगामा

संवाद सूत्र, कल्याणपुर (समस्तीपुर)। बिहार के समस्तीपुर में  प्राथमिक विद्यालय कोयलाम में शुक्रवार को मिड्डे मील खाने से डेढ़ दर्जन बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। इससे आक्रोशित अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया।

सूचना पर पहुंचे विभागीय प्रखंड प्रोजेक्ट ऑफिसर अभिनव कुमार झा ने पुलिस व सीएचसी प्रभारी को जानकरी दी। इसके बाद एंबुलेंस से सीएचसी से दो एएनएम के साथ चिकित्सक की टीम को भेजा गया। टीम ने जांच कर दवा दी।इसके बाद मामला शांत कराया गया।

CHC प्रभारी ने ग्रामीणों पर साजिश का लगाया आरोप

सीएचसी प्रभारी डॉ. बीके ठाकुर ने बताया कि बच्चों की हालत चिंताजनक नहीं थी। गर्मी से तबीयत बिगड़ी थी। ओआरएस की घोल आदि पिलाई गई है। दवा दी गई है।

प्रभारी एचएम सोमप्रभा गुप्ता ने बताया कि दो छात्राएं पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंची थी। उसे ओआरएस की घोल पिलाई गई। सब ठीक ठाक था। ग्रामीणों ने साजिश के तहत मेरे उपर कई आरोप लगाते हुए हंगामा किया है।

अंडा खाने के बाद बिगड़ी बच्चों तबीयत

मिली जानकारी के मुताबिक, बच्चों को मध्याह्न भोजन में अंडा दिया गया। इसे खाने के बाद तबीयत बिगड़ गई। पेट दर्द और उल्टी की टेंडेंसी बननी शुरू हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही स्वजन व ग्रामीण स्कूल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया।

पीड़ित बच्चों के नाम

पीड़ितों में शिवम कुमार, डब्ल्यू कुमार, अभिराज कुमार, साजिया, आयुष कुमार, मनीष कुमार, मो. सितारे, मो अनस, आलोक कुमार, सेहा परवीन, शबा परवीन, सिद्धांत कुमार, शादिका खातून, शोहरत परवीन, सगुफा परवीन आदि हैं। सभी बच्चों की हालत में सुधार है।

यह भी पढ़ें: Bihar Jobs: बिहार में फिर से बंपर सरकारी नौकरी, इन 3 विभागों में होगी सबसे अधिक भर्ती; पढ़ें बिहार सरकार का प्लान

BPSC TRE 3 Date: शिक्षक भर्ती परीक्षा का टाइम टेबल जारी, नोट कर लें ये डेट; 88 हजार पदों पर होगी नियुक्ति

IAS S Siddharth ने केके पाठक को छोड़ा पीछे, सड़क पर गाड़ी रोककर चेक करने लगे होमवर्क; चौंक गए बच्चे