विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

समस्तीपुर से बंगाल की राह मुश्किल: हावड़ा-सियालदह रूट पर 14 दिन का ब्रेक, पटना से होकर जाने की होगी मजबूरी

Published: Mon, 21 Sep 2026 03:37 PM (IST)

समस्तीपुर से पश्चिम बंगाल की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक परेशानी का सामना ...और पढ़ें

समस्तीपुर से बंगाल यात्रा पर संकट, 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक कई ट्रेनें रद

समस्तीपुर से बंगाल यात्रा पर संकट, 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक कई ट्रेनें रद

HighLights

  1. 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रेलवे का मेगा ब्लॉक।

  2. समस्तीपुर से पश्चिम बंगाल की कई ट्रेनें रद्द।

  3. यात्रियों को अब वैकल्पिक मार्ग से यात्रा करनी होगी।

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। समस्तीपुर से पश्चिम बंगाल की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। रेलवे की ओर से 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक मेगा ब्लॉक लिए जाने के कारण समस्तीपुर जंक्शन होकर पश्चिम बंगाल के विभिन्न स्टेशनों के लिए चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन अलग-अलग तिथियों में रद रहेगा। इसमें हावड़ा, कोलकाता और सियालदह जाने वाली कई प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं।

ट्रेनों के रद होने से यात्रियों को बंगाल की यात्रा के लिए वैकल्पिक रेल मार्ग का सहारा लेना पड़ेगा। मेगा ब्लॉक का सबसे व्यापक असर हावड़ा और कोलकाता की ओर जाने वाली ट्रेनों पर पड़ने वाला है। खासकर पहले से टिकट बुक करा चुके यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना में बदलाव करना पड़ेगा।

21 से 23 सितंबर तक हावड़ा-जयनगर ट्रेन रद:

21, 22 और 23 सितंबर को 13031 हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस और 13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस रद रहेंगी। इसके बाद 24 सितंबर को भी दोनों ट्रेनों का परिचालन रद रहेगा। लगातार चार दिनों तक इन दोनों ट्रेनों के नहीं चलने से हावड़ा और उत्तर बिहार के बीच सीधी रेल सेवा प्रभावित होगी।

24 से 26 सितंबर तक बढ़ेगा असर:

24 सितंबर को 13031 और 13032 के साथ 13155 कोलकाता-सीतामढ़ी एक्सप्रेस भी रद रहेगी। 25 सितंबर को 13031 हावड़ा-जयनगर, 13032 जयनगर-हावड़ा, 13043 हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस और 13185 सियालदह-जयनगर एक्सप्रेस का परिचालन प्रभावित रहेगा।

वहीं 26 सितंबर को 13031, 13032 के अलावा 13044 रक्सौल-हावड़ा, 13135 कोलकाता-जयनगर, 13165 कोलकाता-सीतामढ़ी और 13185 सियालदह-जयनगर एक्सप्रेस रद रहेंगी। इस दिन बंगाल की ओर जाने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के प्रभावित रहने से यात्रियों की परेशानी और बढ़ सकती है।

27 से 30 सितंबर तक भी कई ट्रेनें रहेंगी रद:

27 सितंबर को 13031 और 13032 के साथ 13136 जयनगर-कोलकाता, 13155 कोलकाता-सीतामढ़ी, 13156 सीतामढ़ी-कोलकाता और 13185 सियालदह-जयनगर एक्सप्रेस रद रहेंगी।

28 सितंबर को 13031, 13032 के साथ 13156 सीतामढ़ी-कोलकाता, 13185 सियालदह-जयनगर और 13186 जयनगर-सियालदह एक्सप्रेस का परिचालन रद रहेगा।

29 सितंबर को 13031 और 13032 के अलावा 13138 आजमगढ़-कोलकाता, 13157 कोलकाता-मुजफ्फरपुर, 13185 सियालदह-जयनगर और 13186 जयनगर-सियालदह एक्सप्रेस रद रहेंगी।

30 सितंबर को 13031, 13032, 13043 हावड़ा-रक्सौल, 13158 मुजफ्फरपुर-कोलकाता, 13185 सियालदह-जयनगर और 13186 जयनगर-सियालदह एक्सप्रेस का परिचालन प्रभावित रहेगा।

अक्टूबर में भी जारी रहेगा ट्रेनों पर असर:

मेगा ब्लॉक का असर अक्टूबर के शुरुआती दिनों में भी जारी रहेगा। 1 अक्टूबर को 13031 हावड़ा-जयनगर और 13032 जयनगर-हावड़ा के अलावा 13044 रक्सौल-हावड़ा, 13105 सियालदह-बलिया, 13106 बलिया-सियालदह, 13155 कोलकाता-सीतामढ़ी, 13185 सियालदह-जयनगर और 13186 जयनगर-सियालदह एक्सप्रेस रद रहेंगी।

2 अक्टूबर को 13031, 13032, 13043 हावड़ा-रक्सौल, 13105 सियालदह-बलिया, 13106 बलिया-सियालदह, 13156 सीतामढ़ी-कोलकाता, 13185 सियालदह-जयनगर और 13186 जयनगर-सियालदह एक्सप्रेस रद रहेंगी।

3 अक्टूबर को 13031 और 13032 के साथ 13044 रक्सौल-हावड़ा, 13105 सियालदह-बलिया, 13106 बलिया-सियालदह, 13135 कोलकाता-जयनगर, 13165 कोलकाता-सीतामढ़ी, 13185 सियालदह-जयनगर और 13186 जयनगर-सियालदह एक्सप्रेस प्रभावित रहेंगी।

वहीं 4 अक्टूबर को 13032 जयनगर-हावड़ा, 13136 जयनगर-कोलकाता और 13186 जयनगर-सियालदह एक्सप्रेस का परिचालन रद रहेगा।

पटना के रास्ते यात्रा करने की बढ़ेगी मजबूरी:

ट्रेनों के लगातार रद रहने के कारण समस्तीपुर और आसपास के क्षेत्रों से पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सीधी ट्रेनों के विकल्प सीमित होने के कारण यात्रियों को पटना के रास्ते वैकल्पिक ट्रेन पकड़कर बंगाल जाने की योजना बनानी पड़ सकती है। इससे यात्रियों का समय और यात्रा खर्च दोनों बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें- मोकामा रेल खंड पर काम के चलते आज 14 ट्रेनें रद, 17 डायवर्ट; यात्रा से पहले चेक करें लिस्ट

यह भी पढ़ें- भारतीय रेल : कटिहार-पटना इंटरसिटी बरौनी तक चलेगी, राज्यरानी डायवर्ट और सहरसा इंटरसिटी रद, चेक करें शेड्यूल