भारतीय रेल : कटिहार-पटना इंटरसिटी बरौनी तक चलेगी, राज्यरानी डायवर्ट और सहरसा इंटरसिटी रद, चेक करें शेड्यूल
Rajendra Setu Doubling Train Diversion: राजेंद्र पुल पर रेल लाइन दोहरीकरण कार्य के कारण 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक ...और पढ़ें

Rajendra Setu Doubling Train Diversion: राजेंद्र पुल दोहरीकरण से 4 अक्टूबर तक रेल यातायात प्रभावित; कटिहार-पटना इंटरसिटी बरौनी तक चलेगी, राज्यरानी डायवर्ट और सहरसा इंटरसिटी रद
HighLights
राजेंद्र पुल दोहरीकरण से 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक ट्रेनें प्रभावित।
कटिहार-पटना इंटरसिटी बरौनी तक, सहरसा इंटरसिटी पूरी तरह रद्द।
राज्यरानी एक्सप्रेस का मार्ग बदला, यात्री हेल्पलाइन पर जानकारी लें।
जागरण संवाददाता, खगड़िया। Rajendra Setu Doubling Train Diversion: मोकामा और बरौनी रेलखंड के बीच स्थित ऐतिहासिक राजेंद्र पुल (राजेंद्र सेतु) पर रेल लाइन दोहरीकरण कार्य को लेकर रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है। निर्माण कार्य और तकनीकी ब्लॉक के मद्देनजर 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक इस मार्ग से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है।
कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से समाप्त (शॉर्ट टर्मिनेट) किया गया है, जबकि कुछ का मार्ग परिवर्तन (डायवर्जन) और कई को पूर्ण रूप से रद कर दिया गया है। इससे खगड़िया, बेगूसराय, सहरसा और सीमांचल से पटना जाने वाले दैनिक यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, गाड़ी संख्या 15713 एवं 15714 कटिहार-पटना-कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक केवल बरौनी जंक्शन (पुरानी बरौनी) तक ही चलाई जाएगी। यह ट्रेन न्यू बरौनी नहीं जाएगी और बरौनी जंक्शन से ही वापस कटिहार के लिए खुलेगी। फलस्वरूप न्यू बरौनी से पटना जंक्शन के बीच स्थित सभी स्टेशनों के लिए यह ट्रेन 4 अक्टूबर तक पूरी तरह कैंसिल रहेगी।
सहरसा-राजेंद्र नगर इंटरसिटी 4 अक्टूबर तक पूरी तरह रद
राजेंद्र सेतु पर चल रहे दोहरीकरण कार्य की वजह से कोसी क्षेत्र की लाइफलाइन मानी जाने वाली गाड़ी संख्या 13227/13228 सहरसा-राजेंद्र नगर-सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन 22 सितंबर से 4 अक्टूबर तक दोनों दिशाओं में पूर्णतः रद कर दिया गया है। इससे कोसी और खगड़िया क्षेत्र से राजधानी पटना आने-जाने वाले हजारों यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेंगी।
राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला गया रूट, मोकामा-बख्तियारपुर नहीं जाएगी
इसके अतिरिक्त, गाड़ी संख्या 15509/15510 ललितग्राम-पटना और गाड़ी संख्या 15503/15504 सहरसा-पटना राज्यरानी एक्सप्रेस का परिचालन 22 सितंबर से 4 अक्टूबर तक परिवर्तित मार्ग से कराया जाएगा। यह ट्रेनें बेगूसराय, बरौनी, शाहपुर पटोरी और हाजीपुर के रास्ते पटना की ओर आवागमन करेंगी। इस दौरान यह ट्रेनें मोकामा, बख्तियारपुर और पटना जंक्शन नहीं जाएंगी।
मोकामा-बरौनी रेलखंड पर स्थित राजेंद्र सेतु दोहरीकरण निर्माण कार्य के चलते 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रेल परिचालन प्रभावित
गाड़ी संख्या 15713/15714 कटिहार-पटना-कटिहार इंटरसिटी केवल बरौनी जंक्शन तक चलेगी; न्यू बरौनी से पटना तक रहेगी रद
गाड़ी संख्या 13227/13228 सहरसा-राजेंद्र नगर-सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन 22 सितंबर से 4 अक्टूबर तक पूर्णतः रद
ललितग्राम-पटना और सहरसा-पटना राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला मार्ग; मोकामा-बख्तियारपुर के बजाय शाहपुर पटोरी-हाजीपुर होकर चलेंगी
वहीं, 21 सितंबर को यह ट्रेन पटना से परिवर्तित मार्ग पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी और बेगूसराय के रास्ते संचालित की जाएगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का शेड्यूल और रूट रेलवे हेल्पलाइन 139 अथवा एनटीईएस (NTES) एप पर अवश्य जांच लें।
