समस्तीपुर के श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज के सत्र का शुभारंभ 22 को, स्वास्थ्य मंत्री और डिप्टी सीएम होंगे शामिल
Shriram Janki Medical College Samastipur Inauguration: समस्तीपुर के सरायरंजन स्थित श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज में 22 नवंबर 2026 को प्रथम ...और पढ़ें

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज !
HighLights
श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज में प्रथम सत्र का शुभारंभ 22 नवंबर को।
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी करेंगे उद्घाटन।
भव्य मंच और पंडाल की तैयारी, प्रशासनिक निरीक्षण भी हुआ।
संवाद सहयोगी, सरायरंजन (समस्तीपुर)। Health Minister Nishant Kumar Bihar: समस्तीपुर के सरायरंजन प्रखंड स्थित नरघोघी गांव में बने श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज में प्रथम शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
आगामी 22 नवंबर 2026 को बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार इस मेडिकल कॉलेज में प्रथम शैक्षणिक सत्र का विधिवत उद्घाटन करेंगे।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक सह उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। उद्घाटन समारोह के दौरान स्वास्थ्य मंत्री और उपमुख्यमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

भव्य मंच और पंडाल की तैयारी
बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मेडिकल कॉलेज परिसर में भव्य मंच और पंडाल का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है तथा तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
प्राचार्य डॉ. एसके. कर्ण ने बताया कि पिछली बार कॉलेज परिसर में कार्यक्रम के दौरान सभा नहीं होने की सूचना के बावजूद स्थानीय विधायक विजय कुमार चौधरी से मिलने के लिए करीब 50 हजार लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी, जिससे कई लोगों को खड़े होने तक की जगह नहीं मिल सकी थी।
उसी अनुभव को ध्यान में रखते हुए इस बार विधिवत सभा की तैयारी की जा रही है, ताकि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो।
तैयारियों में बाल रोग विभाग के डॉ. निशांत, सर्जरी विभाग के डॉ. सुशांत और प्रोजेक्ट मैनेजर गौरव सहित अन्य कर्मी सक्रिय रूप से जुटे हैं।

एसडीओ व डीएसपी ने किया निरीक्षण
नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में 22 नवंबर को स्वास्थ्य मंत्री और उपमुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) राकेश कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सतीश सुमन ने कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया।
दोनों अधिकारियों ने सभास्थल, उद्घाटन स्थल और अन्य प्रमुख स्थानों का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई व अन्य इंतजामों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस निरीक्षण के दौरान युवा जदयू जिलाध्यक्ष विशाल कुमार, बीडीओ सुनील कुमार, सीओ निशांत कुमार और सरायरंजन थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- समस्तीपुर के श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज में आज से MBBS का ओरिएंटेशन, छात्रों को मिलेगी जानकारी
यह भी पढ़ें- समस्तीपुर के श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज में MBBS में 46 का नामांकन, 5 से शुरू होंगी कक्षाएं