Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    अमेठी सड़क हादसे में समस्तीपुर के तीन लोगों की गई जान, एम्बुलेंस से शव लेकर लौट रहे थे सभी

    Updated: Sun, 15 Jun 2025 03:01 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क हादसे में समस्तीपुर जिले के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में राजकुमार शर्मा रवि शर्मा और फूलो शर्मा शामिल हैं जबकि शंभू राय गंभीर रूप से घायल हैं। अशोक शर्मा की मृत्यु के बाद उनके पुत्र सतीश शव लेकर घर लौट रहे थे तभी एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है।

    Hero Image
    अमेठी सड़क हादसे में समस्तीपुर के तीन की गई जान। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। उत्तर प्रदेश के अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर रविवार की अल सुबह हुई एक सड़क हादसे में जिले के तीन लोगों की मौत हो गई जबकि, एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

    मृतकों की पहचान कल्याणपुर थाना के रामभद्रपुर वार्ड दो निवासी अशोक शर्मा के पुत्र राजकुमार शर्मा उर्फ सतीश और वार्ड तीन के बलराम शर्मा के पुत्र रवि शर्मा, शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के दसौत के रवि टोला के स्व. राम प्रसाद शर्मा के पुत्र फुलो शर्मा के रूप में हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके अलावे वारिसनगर थाना क्षेत्र के पुरनाही गांव के योगेश्वर राय के पुत्र शंभू राय गंभीर रूप जख्मी बताये गये है।

    बताया गया कि रामभद्रपुर गांव के अशोक शर्मा गत कुछ दिनों से एक बीमारी से ग्रस्त थे। यहां उनका इलाज सही ढंग से यहां संभव नहीं हो पा रहा था। उनके पुत्र सतीश दिल्ली में रहकर काम करते थे।

    उन्होंने पिता को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली बुला लिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत के बाद में सतीश अपने रिश्तेदार और ठेकेदार के साथ वहां से एम्बुलेंस से शव लेकर घर को रवाना हुए।

    इसी बीच अमेठी में एम्बुलेंस सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। तेज रफ्तार एम्बुलेंस एक पिकअप से जा टकराई। इसमें चालक, उपचालक समेत पांच सवार की मौत हो गई। जबकि, एक गंभीर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना मिलते ही स्वजनों के बीच कोहराम मच गया।

    बताया गया कि पिता अशोक के बाद में उनके पुत्र सतीश भी काल के गाल में समा गए। यह खबर मिलते ही स्वजनों की चित्कार गुंज उठी।

    दूसरी तरफ घर से कुछ ही दूरी पर पट्टीदारी के ही रवि शर्मा के स्वजनों की क्रंदन शुरू हो गई। दोनों तरफ एक साथ क्रंदन की आवाज होने से मातमी सन्नाटा पसर गया। इधर, हथौड़ी के फुलो भी रिश्तेदार बताए गए। वह सतीश के बहन का जाउत बताया गया। जबकि, गंभीर जख्मी ठेकेदार बताया गया है।

    सभी साथ में करते थे काम

    बताया गया कि सभी एक साथ दिल्ली में कार्पेंटर का काम करते थे। इसी बीच अशोक शर्मा की मौत हो गई। बाद में सभी उसके शव को लेकर गांव आ रहे थे। स्वजनों ने बताया कि उन्होंने एक एम्बुलेंस भाड़ा किया था। उसी से घर को देर रात दिल्ली से निकले थे।

    उन्होंने बताया कि घर पर पहले से ही मातम पसरा था। इसी बीच सुबह-सुबह हादसे की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही स्वजनों के चेहरे के रंग उड़ गए। आनन-फानन में यहां से कुछ ग्रामीण अमेठी जाने को रवाना हुए है। जहां पूरी प्रक्रिया पूरी कर सभी शव को वापस घर लाया जाएगा।

    फूलो पर थी घर की जिम्मेदारी 

    सड़क हादसे में जान गवाने वाले शिवाजीनगर थाना के दसौत गांव के रवि टोला निवासी फूलो शर्मा अपने घर का एकलौता कमाऊ पूत था। उसके कंधे पर पूरे परिवार के भरन पोषण की जिम्मेदारी थी।

    वह दिल्ली में काम कर जो पैसे घर भेजता। उन्हीं पैसौं से पूरा परिवार पल पढ़ रहा था। बताया गया कि सुबह यह खबर मिलते ही स्वजनों के बीच कोहराम मच गया।

    पत्नी और अन्य सदस्यों का रोते-रोते बुरा हाल बना है। वह मृतक अशोक शर्मा की बेटी का रिश्तेदार है। पूरा परिवार इस समय शव आने की राह देख रहा है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।