Samastipur News: पैसे के लेनदेन के विवाद में पूर्व विधान पार्षद के मामा की हत्या, आक्रोशित लोगों ने पुलिस को खदेड़ा
Samastipur News सिंघिया थाना क्षेत्र में हुई घटना। पैसे के लेनदेन के विवाद में घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका। राजघाट पुल के नीचे से शव मिला। स्वजन ने कहा कि आरोपित मक्का कारोबारी ने गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को पुल के नीचे फेंक दिया। उसके यहां अरुण मुखिया का तीन लाख रुपये बकाया था।
जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Samastipur News :सिंघिया थाना क्षेत्र के राजघाट पुल के नीचे से एक अधेड़ का शव पुलिस ने शुक्रवार की सुबह बरामद किया। सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
घटनास्थल पर जुटे लोगों ने उनकी पहचान की। उनकी पहचान गांव के ही स्व. जादू मुखिया के पुत्र अरुण मुखिया के रूप में हुई। वह पूर्व विधान पार्षद उषा सहनी के मामा बताए गए हैं।
सूचना मिलते ही स्वजन भागे-भागे घटनास्थल पर पहुंचे। लोग उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की नीयत से फेंके जाने की बात कह रहे थे। घटना से लोग आक्रोशित हो उठे। पुलिस टीम को भी आक्रोश का सामना करना पड़ा। सभी को लोगों ने खदेड़ दिया।
घटना के बाद शोक संतप्त ग्रामीण। जागरण
हालांकि, टीम ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। बाद में घटना की तफ्तीश में जुटी। सूचना पर रोसड़ा एसडीपीओ संजय कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया गया कि एक मक्का व्यापारी के यहां मृतक के तीन लाख रुपये बकाए थे। उक्त मक्का व्यापारी ने उन्हें रात करीब 9 बजे के आसपास घर से बुलाकर ले गया। इसके बाद स्वजन उसके लौटने की राह देख रहे थे। लेकिन, सुबह उन्हें उसके शव मिलने की खबर मिली।
स्थानीय लोगों की मानें तो गला दबाकर हत्या की गई है। इधर, लोगों ने राजघाट पुल पर बांस बल्ला लगाकर सड़क जाम कर दिया। सभी हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
डीएसपी ने बताया कि स्वजनों को समझा-बुझाकर शांत करा लिया गया है। स्थिति सामान्य है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है। स्वजनों के आवेदन पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।