Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूचना प्रौद्योगिकी के जनक थे राजीव गांधी

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 22 May 2021 12:38 AM (IST)

    जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 30वीं पुण्यतिथि मनाई गई। मौके पर गरीब एवं जरूरतमंदों के बीच भोजन सामग्री कोरोना से संबंधित दवाइयां मास्क आदि का वितरण किया गया।

    Hero Image
    सूचना प्रौद्योगिकी के जनक थे राजीव गांधी

    समस्तीपुर । जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 30वीं पुण्यतिथि मनाई गई। मौके पर गरीब एवं जरूरतमंदों के बीच भोजन सामग्री, कोरोना से संबंधित दवाइयां, मास्क आदि का वितरण किया गया। इसके पूर्व स्व. गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर एक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो. अबू तमीम ने की। अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री तमीम ने उन्हें सूचना प्रौद्योगिकी का जनक बताया। कहा कि आज सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में जिस प्रकार भारत विश्व का नेतृत्व कर रहा है वह स्व. गांधी की ही देन है। मौके पर पूर्व महासचिव राम कलेवर प्रसाद सिंह, अमित कुमार सिंह, विजय शंकर शर्मा, सरोज कुमार सिंह, देवेंद्र नारायण झा, राम उदगार महतो, सतीश चंद्र चौधरी, मुकेश कुमार चौधरी, सुनील पासवान, तेज नारायण ठाकुर, ई. अबू तनवीर, कामेश्वर पासवान, सोनी पासवान, देवता देवी गुप्ता, देवरानी देवी, मनोज भारद्वाज, परमानंद मिश्र, अब्दुल फत्ताह, मो. मोहिद्दीन, विपिन कुमार, अताउल्लाह, अफजल आदि लोग मौजूद रहे। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष डोमन राय की अध्यक्षता में माधुरी चौक स्थित पार्टी कार्यालय में पुण्यतिथि मनाई गई। मौके पर गोपाल शर्मा, अनिल तिवारी, उत्तम राय, कृष्ण कुमार राय, रोहित कुमार राय, कृष्ण कुमार राय, रामनारायण शर्मा, रेशमा देवी, ममता देवी, खुशबू कुमारी आदि मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री की मनाई पुण्यतिथि

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिवाजीनगर : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 30 वीं पुण्यतिथि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फिजिकल डिस्टेंसिग के साथ मनाई। प्रखंड के कर्पूरी चौक बंडीहा स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष नंद कुमार चौधरी ने की। मौके पर विनोद कुमार झा, पवन कुमार झा, अंकित कुमार, रामचंद्र महतो, राजीव राम, मंजूर मियां, सुधांशु कुमार, मुन्ना राम, अमल दास सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।