Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Samastipur News: रोसड़ा में नाला निर्माण करा रहे पंचायत समिति सदस्य के पति को मारी गोली

    Updated: Sat, 05 Jul 2025 12:14 PM (IST)

    Samastipur News रोसड़ा में पंचायत समिति सदस्य पति सुरेश महतो को बदमाशों ने गोली मार दी जिससे वे घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराय ...और पढ़ें

    Hero Image
    फायरिंग में जख्मी का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज। जागरण

    संस, रोसड़ा (समस्तीपुर)। Samastipur News: रोसड़ा थाना की चकथात पूरब पंचायत के खैरा चौक पर शनिवार की सुबह नाला निर्माण कार्य करा रहे पंचायत समिति सदस्य पति को बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। एक बाइक पर चार की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। बाद में सभी मौके से भाग निकले। गोली उनके दाहिने हाथ में लगी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सदर अस्पताल रेफर किया गया

    स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को इलाज को लेकर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्मी की पहचान चकथात पूरब पंचायत के बटहा गांव निवासी और पंचायत समिति पति सुरेश महतो के रूप में हुई। अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद में उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया गया कि गोली उनके हाथ में फंसी हुई है। सदर अस्पताल में फिलहाल, उनका इलाज जारी है। चिकित्सक नजर बनाए हुए हैं।

    दो की हो चुकी पहचान

    जख्मी ने बताया कि चार बदमाशों ने उन्हें गोली मारी। इसमें दो की उन्होंने पहचान की है। बदमाश की पहचान गांव के ही प्रभात कुमार और मणिभूषण के रूप में बताई। जबकि दो की पहचान नहीं हो सकी। सूचना पर रोसड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन में जुटी है। स्वजनों ने बताया कि रंगदारी नहीं देने की वजह से गोली मारी गई है।

    इलाका बेगूसराय का सीमावर्ती र्क्षेत्र

    बटहा गांव बेगूसराय जिले का सीमावर्ती इलाका है। गांव में क‌ई नामचीन बदमाश हैं। बताया गया कि पंचायत के बदमाशों के विरुद्ध पंचायत समिति सदस्य पति मुखर रहते। वे हमेशा ही बदमाशों का डटकर सामना किया करते हैं। बदमाशों से उनकी पुरानी अदावत रही है। घटना के पीछे कहीं न कहीं यह भी रहा। वह गत कई महीने से बदमाशों के निशाने पर बने रहे। इससे पहले भी उनके उपर जानलेवा हमला किया गया। हालांकि, इसमें वह बाल-बाल बच गए थे।

    18 अप्रैल को भी चली थी गोली

    जख्मी सुरेश पर बदमाशों ने 18 अप्रैल को गोली चलाई थी। इस दौरान बदमाशों को रंगदारी नहीं देने का मामला सामने आया था। बताया गया कि उस समय विकास गैंग पर रंगदारी मांगने की बात सामने आयी थी। उसने रंगदारी नहीं देने की वजह से उनके उपर गोली चलाई थी। लेकिन, इस घटना में वे बाल-बाल बच निकले थे।

    सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है। बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।

    सोनल कुमारी, डीएसपी, रोसड़ा, समस्तीपुर