Updated: Mon, 22 Jan 2024 10:34 PM (IST)
अयोध्या में प्रभु श्रीराम सोमवार को विराजमान हो गए। इस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने के लिए कोई धार्मिक अनुष्ठान कर रहा था तो कहीं किलकारी गूंज रही थी। उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत चांदचौर पंचायत के मधुरापुर गांव निवासी अमरजीत पाल के घर भी किलकारी गूंजी। इस ऐतिहासिक क्षण में पत्नी लक्ष्मी कुमार ने अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय में बालक को जन्म दिया तो परिवार के लोग खुशी से झूम उठे।
प्रकाश कुमार, समस्तीपुर। अयोध्या में भव्य, दिव्य व नव्य मंदिर के विग्रह में प्रभु श्रीराम सोमवार को विराजमान हो गए। इस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने के लिए कोई धार्मिक अनुष्ठान कर रहा था तो कहीं किलकारी गूंज रही थी।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत चांदचौर पंचायत के मधुरापुर गांव निवासी अमरजीत पाल के घर भी किलकारी गूंजी। इस ऐतिहासिक क्षण में पत्नी लक्ष्मी कुमार ने अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय में बालक को जन्म दिया तो परिवार के लोग खुशी से झूम उठे।
पिता अमरजीत पाल ने कहा कि उन्होंने अपने पुत्र का नाम राम रखा है। प्राण प्रतिष्ठा के साथ बालक के जन्म से उत्सव दोगुना हो गया। परिवारजन ने मिष्ठान बांटकर कर मुंह मीठा किया।
दलसिंहसराय प्रखंड अंतर्गत सिजौली गांव निवासी लाल कुमार की पत्नी पंचमी देवी ने भी पुत्र को जन्म दिया। इससे उनके घर में खुशी दोगुनी हो गई। पिता लाल ने बताया कि पहले पुत्र का नाम लव रखा गया है।
![]()
महिला ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन जन्मे दूसरे पुत्र का नाम कुश रखा।
22 जनवरी को पुत्र ने जन्म लेकर इस तिथि मेरे जीवन का सबसे अनमोल तोहफा प्रभु श्रीराम ने दिया है। दूसरे पुत्र का नाम कुश रखा। पिता बोले- यह मेरे जीवन का सबसे अनमोल तोहफा सभी ने कहा कि अयोध्या के साथ ही आज घर में राम आए हैं।
जिले के अस्पतालों में आज कई बच्चों का हुआ जन्म
सदर अस्पताल के अस्पताल प्रबंधक विश्वजीत रामानंद ने बताया कि 11 महिला का प्रसव कराया गया। इसमें 7 लड़की व 4 लड़के का जन्म हुआ। अनुमंडलीय अस्पताल रोसड़ा के अस्पताल प्रबंधक कुमार पुर्णेन्दु ने बताया कि सोमवार को 12 महिलाओं का प्रसव हुआ। इसमें 5 ने पुत्री व 7 ने पुत्र को जन्म दिया।
अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय के अस्पताल प्रबंधक चंदन कुमार ने बताया कि उनके यहां कुल 12 महिलाओं का प्रसव हुआ। इसमें 6 ने लड़के व 6 ने लड़की को जन्म दिया।
सदर अस्पताल में समस्तीपुर प्रखंड अंतर्गत जितवारपुर पंचायत के हसनपुर गांव निवासी रोहित कुमार की पत्नी खुशबू कुमारी, हरपुर सिंघिया गांव निवासी ननकी राम की पत्नी खुशबू देवी, कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत गोपालपुर गांव निवासी संजीव कुमार की पत्नी निशा कुमार, सरायरंजन प्रखंड के खालिसपुर गांव निवासी अजीत कुमार की पत्नी स्वीटी कुमारी ने पुत्र को जन्म दिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।