निशा ने संभाली पूसा थानाध्यक्ष की कमान, निवर्तमान थानाध्यक्ष को दी गई विदाई
समस्तीपुर। जिले में पहली बार किसी थाना की थानाध्यक्ष महिला पुलिस पदाधिकारी को बनाया गया है। प

समस्तीपुर। जिले में पहली बार किसी थाना की थानाध्यक्ष महिला पुलिस पदाधिकारी को बनाया गया है। पूसा थाना की नए थानाध्यक्ष के रूप में निशा भारती ने मंगलवार को कमान संभाल ली। इस अवसर पर एक समारोह का भी आयोजन किया गया। नए थानाध्यक्ष का स्वागत किया गया वहीं निवर्तमान थानाध्यक्ष कामेश्वर शर्मा को विदाई दी गई। पंचायत समिति के सभागार में बीडीओ राकेश कुमार रोशन की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में लोगों ने नए थानाध्यक्ष का स्वागत किया। मौजूद लोगों ने निवर्तमान थानाध्यक्ष के कार्यकाल की प्रशंसा की। नए थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
चकमेहसी के नए थानाध्यक्ष ने भी संभाला पदभार
कल्याणपुर,संस : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चकमेहसी थानाध्यक्ष के रूप में चंद्रप्रकाश टुडू ने कमान संभाल लिया है। निवर्तमान थानाध्यक्ष खूशबूदीन ने प्रभार सौंपा। मौके पर माकपा नेता उमेश कुमार शर्मा, राजद के रामबाबू महतो, प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर, थाना के पदाधिकारियों में सुनील कुमार सिंह, रमेश शर्मा, अजय कुमार सहनी, अखिलेश यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
हलई ओपी में नए प्रभारी ने संभाला पदभार
मोरवा,संस : हलई ओपी के नए अध्यक्ष के रूप में पवन कुमार यादव ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान ओपी अध्यक्ष संदीप पाल ने उन्हें प्रभार सौंपा। मौके पर आरपी प्रसाद, लाल कृष्ण यादव, सारंगपुर पूर्वी के अमित कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
विभूतिपुर में नए थानाध्यक्ष ने किया योगदान
विभूतिपुर,संस : थाना में नए थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौड़ी ने मंगलवार को अपना योगदान दिया है। उन्होंने योगदान देने के बाद पत्रकारों को बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता आपराधिक घटनाओं पर नकेल कसना है। साथ ही आमलोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो, इसका भी बखूबी ध्यान रखा जाएगा। कहा कि तमाम पुराने अपराधियों का रिकार्ड खंगाला जाएगा। उनकी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी। अपराध पर पूर्ण रूप से नियंत्रण हो, इसके लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इससे पहले श्री गौड़ी हसनपुर के थानाध्यक्ष थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।