Move to Jagran APP

नेताजी का आदर्श और बलिदान प्रेरणादायक

समस्तीपुर। अनुमंडल के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125 वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनी। अनुमंडल कार्यालय रोसड़ा में नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए एसडीओ ब्रजेश कुमार ने कहा कि उनका त्याग और बलिदान हम सबों के लिए प्रेरणा स्त्रोत है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 11:30 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 11:30 PM (IST)
नेताजी का आदर्श और बलिदान प्रेरणादायक
नेताजी का आदर्श और बलिदान प्रेरणादायक

समस्तीपुर। अनुमंडल के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125 वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनी। अनुमंडल कार्यालय रोसड़ा में नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए एसडीओ ब्रजेश कुमार ने कहा कि उनका त्याग और बलिदान हम सबों के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। उन्होंने सुभाष चंद्र बोस को आजादी का महानायक करार देते हुए कहा कि देश की आजादी और रक्षा में उनका योगदान अविस्मरणीय है। जयंती समारोह में मुख्य रूप से अभिषेक कुमार, विजुल कांत झा एवं सुनील कुमार पांडे आदि शामिल थे। सभी ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वही बालिका उच्च विद्यालय रोसड़ा में एचएम अमरनाथ झा के नेतृत्व में नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाई गयी। मौके पर प्राध्यापक सुजीत कुमार, प्रवीण कुमार झा, श्रीधर कुमार, मो. कमरुल होदा आदि मौजूद थे। जबकि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय में छात्र संघ (एआईएसएफ ) के जिला सचिव गौरव शर्मा की अध्यक्षता में नेताजी की जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी आयोजित हुई। इसे एआईएसएफ अध्यक्ष अभिषेक सिंह, रमण कुमार, मो. जावेद आदि ने संबोधित किया। इसके अलावे जदयू के प्रांतीय नेता अमीर आदिल की अध्यक्षता में भी नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाई गयी।

loksabha election banner

पटोरी में पराक्रम दिवस के रूप में मनी नेताजी की जयंती

शाहपुर पटोरी, संस : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा रविवार को पराक्रम दिवस मनाया गया। नगर अध्यक्ष विक्रम कुमार के संयोजकत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोबिन कुमार ने कहा कि पटोरी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थापित हो, ताकि युवाओं को राष्ट्र प्रेम की प्रेरणा मिलती रहे। मौके पर नगर मंत्री अमरेश राय , नगर सह मंत्री यादव तेजप्रताप , आनन्द कुमार , नितिश कुमार, नगर उपाध्यक्ष केशव मिश्रा , एसएफडी प्रमुख संजीत कुमार , एसएफएस राजा कुमार, मोहनपुर नगर मंत्री रंधीर कुमार लालू ,डब्लू कुमार, सोनू कुमार , रजनीश कुमार , अमन नारायण सहित सार्थक, अंकित ,शिवम आदि मौजूद थे।

मोरवा,संस : धर्मपुर बांदे उर्दू विद्यालय एवं सुभाष विद्यालय चकलालसाही में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। मोहम्मद जावेद एवं गणेश प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में सुमन कुमार झा,परवेज आलम, फैज अहमद, मोहम्मद मुशाहिद आदि ने संबोधित किया।

कल्याणपुर संस : भाजपा चकमेहसी मंडल की ओर से भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती भाजपा युवा मोर्चा मंडल मंत्री अंकित कुमार त्रिवेदी के निवास पर मनी। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार,उमाशंकर ठाकुर,मोहम्मद नजरुल इस्लाम, नित्यानंद त्रिवेदी, विजय त्रिवेदी आदि इसमें शामिल थे।

ताजपुर,संस :नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की 125 वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में सुभाष चौक मोतीपुर भेरोखड़ा में मनी। प्रदेश भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ पैक्स प्रभारी कृष्ण मोहन प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामसुमरन सिंह ने संबोधित करते हुए नेताजी के विचारों को आत्समात करने का आह्वान किया। जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह,मंडल अध्यक्ष ताजपुर पूर्वी- पश्चिमी क्रमश: राजीव सूर्यवंशी एवं राजकुमार पंडित, रामसकल जी, अशोक कुमार नायक, राजकुमार राय, सुशील चौबे, धीरेन्द्र कुमार धीरज, विपीन गुप्ता, दिलीप ठाकुर, ज्ञान शंकर कौशल, अमरनाथ शर्मा आदि ने संबोधित किया।

पूसा,संस : प्रखंड के दक्षिणी हरपुर पंचायत में जय जवान जय किसान युवा, क्लब कार्यालय पर सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रौशन कुमार ने अध्यक्षता की। सचिव राहुल कुमार, अमूल्य कुमार, राहुल कुमार, अभय कुमार, अनिकेत कुमार, अभिषेक कुमार, राजकुमार, अनमोल कुमार आदि उपस्थित थे।

मोहिउद्दीननगर,संस: नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाई गई। सुभाष संघर्ष समिति के बैनर तले प्रखंड परिसर में स्थित नेताजी की प्रतिमा स्थल के निकट आयोजित सभा की अध्यक्षता अखिलेश कुमार चौधरी ने की। संचालन नंद कुमार कुशवाहा ने किया। विधायक राजेश कुमार सिंह ने श्रधांजलि देते हुए कहा कि नेता जी आजाद भारत के मजबूत स्तंभ थे। अपने संघर्ष के बदौलत अंग्रेजों को भारत छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया। समारोह में बीडीओ ओम प्रकाश, सीओ प्रमोद रंजन, मुखिया संजु कुमारी राय, नंद कुमार कुशवाहा, उप मुखिया रितेश कुमार चौधरी, विजय कुमार सिंह, प्रभात कुमार राय, अखिलेश्वर प्रसाद राय, देवेन्द्र प्रसाद राय, मनोज कुमार सुनील, अविनाश कुमार झा, राजकुमार महतो आदि थे।

सरायरंजन,संस : प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बथुआ बुजुर्ग में रविवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ समस्तीपुर के द्वारा कर्तव्य बोध दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक राम लगन सिंह, रोसड़ा के विधायक वीरेंद्र कुमार एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रजनीश कुमार ने सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के समस्तीपुर जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने किया। कर्तव्य बोध दिवस की भूमिका बेगूसराय जिलाध्यक्ष प्रशांत ने रखी। समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संपर्क प्रमुख सुरेंद्र झा ने कहा कि शिक्षकों का कर्तव्य नौनिहालों में संस्कार, चरित्र निर्माण, नैतिकता, सामाजिक समरसता, राष्ट्रीयता और मानवता को सम्मिलित करना होना चाहिए। राम लगन सिंह ने राम राज्य एवं श्री राम के द्वारा किए गए कर्तव्य पालन को शिक्षकों से अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया। समारोह को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग बौद्धिक प्रमुख मित्र कुमार ठाकुर, विभाग सह कार्यवाह अजय कुमार, प्रशिक्षु प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया। समारोह में शिक्षक रवींद्र मोहन कंठ ,विकास कुमार ,अभिनीत कुमार, संजय कुमार, हरिप्रसाद सिंह, विश्वनाथ राम, रणधीर कुमार, डॉ. निरंजना कुमारी ,शशिकला, रितु कुमारी, संजना कुमारी, चंपिका, निशांत कुमार राज, सरोज कुमार झा सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन मिथिलेश कुमार वर्मा ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.