विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार के समस्तीपुर में ग्वालियर बरौनी मेल पर पथराव, सहायक लोको पायलट घायल

Published: Thu, 19 Nov 2026 06:05 PM (IST)

Railway Track Stone Pelting: बिहार के समस्तीपुर में ग्वालियर-बरौनी मेल पर असामाजिक तत्वों ने पथराव किया, जिसमें सहायक लोको पायलट ...और पढ़ें

जख्मी लोको पायलट व क्षतिग्रस्त कांच।

जख्मी लोको पायलट व क्षतिग्रस्त कांच।

संवाद सहयोगी, दलसिंहसराय (समस्तीपुर)। Samastipur Train Stone Pelting: बिहार के समस्तीपुर में गुरुवार को असामाजिक तत्वों ने ग्वालियर-बरौनी मेल पर पथराव कर दिया।

इसमें ट्रेन के सहायक लोको पायलट कर्णवीर कुणाल शायक घायल हो गए। घटना के बाद घायल रेलकर्मी के उपचार के लिए ट्रेन को दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर करीब दस मिनट तक रोकना पड़ा।

नजीरगंज की ओर हुई घटना

जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार दोपहर करीब 12:20 बजे की है। ट्रेन संख्या 11123 ग्वालियर-बरौनी मेल 38 और 39 नंबर रेलवे गुमटी के बीच नजीरगंज की ओर से गुजर रही थी।

इसी दौरान असामाजिक तत्वों ने ट्रेन पर पत्थरबाजी कर दी, जिसमें पत्थर लगने से सहायक लोको पायलट जख्मी हो गए।

दस मिनट रुकी रही ट्रेन

घायल सहायक लोको पायलट के उपचार की व्यवस्था के लिए ट्रेन को दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर रोका गया। इस कारण ट्रेन करीब दस मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही।

उपचार की व्यवस्था होने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया, जिससे परिचालन में करीब दस मिनट का विलंब हुआ।

आरपीएफ और जीआरपी को सूचना

घटना को गंभीरता से लेते हुए दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक मो. सिकंदर ने आरपीएफ और जीआरपी को मेमो सौंपा है।

इसके माध्यम से संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को घटना की जानकारी देते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचित किया गया है।

चलती ट्रेन पर पथराव की इस घटना ने एक बार फिर रेलकर्मियों और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें- बिहार के छपरा में पाटलिपुत्र-लखनऊ ट्रेन पर पथराव, गेट पर बैठा यूपी का यात्री घायल; RPF का एक्शन शुरू

यह भी पढ़ें- ट्रेन पर पथराव: सियालदाह एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी करने वाले मुरादाबाद के 2 युवक गिरफ्तार, यात्री हुआ था घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।