Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाढ के पानी के कारण आठ ट्रेनों का परिचालन रद

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 03 Sep 2018 11:58 PM (IST)

    बरौनी - कटिहार रेल खंड के साहिबपुर कमाल और लखमीनियर के बीच रेलवे लाइन पर बाढ के पानी से रेलवे ट्रैक धसान के कारण इस रेल खंड पर चलने वाली आठ ट्रेनों का परिचालन 4 सितंबर से लेकर 9 सितंबर तक रद कर दिया है।

    बाढ के पानी के कारण आठ ट्रेनों का परिचालन रद

    समस्तीपुर । बरौनी - कटिहार रेल खंड के साहिबपुर कमाल और लखमीनियर के बीच रेलवे लाइन पर बाढ के पानी से रेलवे ट्रैक धसान के कारण इस रेल खंड पर चलने वाली आठ ट्रेनों का परिचालन 4 सितंबर से लेकर 9 सितंबर तक रद कर दिया है। सोनपुर मंडल के जन संपर्क अधिकारी संतोष कुमार प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी देते हुए बताया है कि मोकामा - बरौनी - मोकामा ट्रेन संख्या 63273-63276 , बरौनी - समस्तीपुर- बरौनी पैसेंजर ट्रेन संख्या 55525/55526 , बरौनी - समस्तीपुर- बरौनी पैसेंजर ट्रेन संख्या 63201/63202, मुजफ्फरपुर - समस्तीपुर - मुजफ्फरपुर पैसेंजर ट्रेन संख्या 63215/63216, दरभंगा - कटिहार- दरभंगा पैसेंजर ट्रेन संख्या 55223/55224 रद्द रहेगी । वही कटिहार - बरौनी - कटिहार पैसेंजर ट्रेन संख्या 55221/55222 बरौनी और खगड़िया के बीच रद्द रहेगी, कटिहार - समस्तीपुर- कटिहार पैसेंजर ट्रेन संख्या 55537/55538 खगड़िया और समस्तीपुर के बीच रद्द रहेगी एवं कटिहार- हाजिपुर - कटिहार पैसेंजर ट्रेन संख्या 55539/55540 बरौनी और कटिहार के बीच रद्द रहेगी ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें