Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Amrit Bharat Express : 1 जनवरी से दरभंगा से अयोध्या होकर आनंद विहार तक चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, ये रहा टाइमटेबल

    Updated: Thu, 28 Dec 2023 08:33 PM (IST)

    Amrit Bharat Express नए साल पर बिहार को अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का तोहफा मिलने जा रहा है। यह ट्रेन समस्तीपुर रेल मंडल के अंतर्गत चलाई जाएगी। इसका रूट दरभंगा से आनंद विहार के लिए होगा। इसके रूट में भगवान राम की नगरी अयोध्या भी शामिल है। रेलवे की ओर से इस ट्रेन की समय सारिणी भी जारी कर दी गई है।

    Hero Image
    Amrit Bharat Express : एक जनवरी से दरभंगा से अयोध्या होकर आनंद विहार तक चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस

    जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। नए साल में समस्तीपुर रेल मंडल अंतर्गत दरभंगा से आनंद विहार टर्मिनल (नई दिल्ली) के बीच अयोध्या के रास्ते भगवा रंग की पहली अमृत भारत एक्सप्रेस एक जनवरी से परिचालित होगी। ट्रेन संख्या 15557 दरभंगा जंक्शन से सप्ताह में दो दिन सोमवार और गुरुवार को परिचालित होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रेन संख्या 15558 आनंद विहार टर्मिनल से सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। ट्रेन श्रीराम की नगरी अयोध्या को माता सीता की धरती सीतामढ़ी को जोड़ेगी।

    इस ट्रेन का उद्घाटन 30 दिसंबर को अयोध्या से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। वंदे भारत की तरह पुश-पुल इस ट्रेन में भी दोनों तरफ पावरफुल इंजन लगे हैं। आगे वाला इंजन ट्रेन को खींचेगा, पीछे वाला धक्का देगा। दोनों इंजनों के संचालित होने से ट्रेन की गति बढ़ जाएगी।

    मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विनय श्रीवास्तव ने शुक्रवार को मंथन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी।

    उन्होंने बताया कि ट्रेन में स्लीपर के 12, जनरल के आठ, एक-एक पार्सल यान और ब्रेक यान (गार्ड यान) सहित कुल 22 कोच लगाए गए हैं।

    रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक कोचिंग संजय कुमार नीलम ने समय सारणी जारी की। मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक जेके सिंह, आलोक कुमार झा सहित अन्य उपस्थित रहे।

    यह है समय सारिणी

    दरभंगा जंक्शन से ट्रेन संख्या 15557 प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को दोपहर 03:00 बजे से खुलेगी। इसके उपरांत कमतौल, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, नरकटियागंज, बगहा, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर स्टेशन पर रुककर रात्रि 02:30 बजे अयोध्या स्टेशन पहुंचेगी।

    वहां पांच मिनट ठहराव के उपरांत 02:35 बजे रवाना होगी। सुबह 05:05 बजे लखनऊ स्टेशन पहुंचेगी। वहां से 05:10 बजे रवाना होकर 07:05 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर पहुंचेगी।

    फिर इटावा, टुंडला, अलीगढ़ जंक्शन होते हुए दोपहर 12:35 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन (15558) आनंद विहार टर्मिनल से दरभंगा के लिए प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को दोपहर 03:10 बजे परिचालित होगी।

    ट्रेन उपरोक्त स्टेशनों पर ठहराव करते हुए रात्रि 01:10 बजे अयोध्या पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 11:50 बजे दरभंगा जंक्शन पर पहुंचेगी।

    डीआरएम दरभंगा से गुरुवार की रात्रि इस ट्रेन को लेकर अयोध्या के लिए रवाना हुए। इसमें अलग-अलग स्टेशनों से 600 यात्री अयोध्या के लिए जाएंगे, जो प्रधानमंत्री के उद्धाटन समारोह में शामिल होंगे। इसके उपरांत 30 दिसंबर को ट्रेन अयोध्या से दरभंगा के लिए रवाना होगी।

    यह भी पढ़ें

    Amrit Bharat Express: अमृत भारत में सफर करना होगा महंगा, किराया सूची आई सामने; जान लें जेब पर कितना पड़ेगा असर

    KK Pathak को बचा रहे हैं Nitish Kumar? भाजपा सांसद के इस बयान से मचेगा सियासी बवाल, शिक्षा मंत्री का भी किया जिक्र

    Year Ender 2023 : मुजफ्फरपुर जिले में बढ़ा उद्योग का आकार, जीविका दीदियों को मिलने लगा रोजगार

    comedy show banner
    comedy show banner