Updated: Sat, 13 Sep 2025 03:42 AM (IST)
समस्तीपुर के छतौना पंचायत में बूढ़ी गंडक नदी किनारे 15 वर्षीय नीतीश कुमार का शव मिला। किशोर के गले पर जख्म के निशान थे और शव जाल से बंधा हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि नीतीश दोपहर से लापता था। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना अंतर्गत छतौना पंचायत के वार्ड 18 भुसारी गांव में शुक्रवार की शाम बूढ़ी गंडक नदी किनारे एक किशोर की हत्या कर दी गई।
मृतक की पहचान गांव के नंदकिशोर महतो के पुत्र नीतीश कुमार (15) के रूप में हुई। वह 9वीं कक्षा का छात्र था। बताया गया कि शाम को ढाब की तरफ गए लोगों ने एक किशोर का शव जाल से बंधा हुआ देखा। सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम त्वरित रूप से घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई। किशोर के गले पर जख्म के निशान हैं।
किसी हथियार से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। घटना को शव मिलने वाली जगह पर ही अंजाम दिया गया है। किशोर का शव अर्धनग्न अवस्था में एक जाल से बंधा मिला।
पास में मिला शर्ट
उसके पांव को जाल से बांध दिया गया था जबकि, हाथ में रस्सी बंधी थी। देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि हत्या के बाद में उसके शव को जाल से बांधकर छोड़ दिया गया। युवक का शर्ट पास में ही खुला हुआ मिला। उसके शरीर पर केवल हाफ पैंट मिला।
पुलिस को उसका शर्ट पास से ही बरामद हुआ है। स्वजनों को जानकारी मिलते ही सभी भागे-भागे घटनास्थल पर पहुंचे। उसकी लाश को देख सभी मौके पर ही रोने बिलखने लगे।
स्वजनों ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे घर से निकला था। लोगों ने समझा वह आसपास गया होगा। करीब चार बजे शव मिलने की सूचना मिली।
थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला किशोर के हत्या किए जाने का लग रहा। घटनास्थल पर मछुआरों द्वारा उपयोग किए जाने वाले बांस आदि के कई टुकड़े पड़े मिले हैं। जांच को लेकर एफएसएल टीम को बुलाया गया है। स्वजनों के आवेदन पर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।