Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    सियासत फरेब भी करती है गुमराह भी

    By Edited By:
    Updated: Thu, 24 Sep 2015 12:25 AM (IST)

    समस्तीपुर। 2015 के आसन्न विधानसभा चुनाव के नामांकन की तिथि गुरुवार को समाप्त हो गई। अपने को बेटिकट क

    समस्तीपुर। 2015 के आसन्न विधानसभा चुनाव के नामांकन की तिथि गुरुवार को समाप्त हो गई। अपने को बेटिकट किये जाने से नाराज करीब हर उस शख्स ने अपने नामजदगी का पर्चा दाखिल कर दिया जो या तो टिकट की प्रत्याशा में थे या फिर कहीं न कहीं उनकी दलीय निष्ठा थी। इससे एक बात तो स्पष्ट तौर पर सामने आया कि न कोई निष्ठा रही और न नेतृत्व ही सहायक रहा। इस टिकट की मार ने तो मानों हरेक दल में बागियों की एक अच्छी फौज खड़ी कर ली। वैसे सभी पार्टी का नेतृत्व इसे जल्द पाटने का दावा भी कर रही है। इस नामांकन की खासियत यह रही कि शिवसेना के अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी इस जिले में जोरदार दस्तक दे दी है। झामुमो के बैनर तले भी पांच अभ्यर्थियों ने अपने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया है। जो सियासत है या फरेब यह लोगों की समझ से परे हैं। क्योंकि चुनाव आयोग में शिवसेना और झामुमो का चुनाव चिह्न एक ही हैं। वैसे जिले की दस विधानसभा सीटों से पार्टी ने जातियों का भी खास ख्याल किया। समस्तीपुर से जहां राजग ने दो दलित, दो यादव, दो कुशवाहा, 2 भ मिहार एवं राजपुत जाति से एक को टिकट दिया है, वहीं महागठबंधन की ओर से 1 दलित, 1 महादलित, 2 यादव, 1 कुशवाहा, एक भूमिहार ब्राह्मण को टिकट दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जदयू : जदयू के कोटे में जिले की छह सीटे आई। इसमें से एक सीट दलित को, एक कुर्मी को, एक कुशवाहा को, एक निषाद को, एक ब्राह्मण को वहीं एक यादव जाति को दी गई। कल्याणपुर सुरक्षित विधानसभा सीट से दलित जाति से आने वाले पूर्व सांसद महेश्वर हजारी को अपना टिकट दिया वहीं वारिसनगर सीट कुर्मी जाति से आने वाले अशोक कुमार मुन्ना को दी गई। हसनपुर सीट यादव जाति से आने वाले राजकुमार राय को दी गई तो मोरवा विधानसभा सीट निषाद जाति से आने वाले विद्यासागर निषाद को दी गई। सरायरंजन सीट से ब्राह्मण जाति से आने वाले विजय कुमार चौधरी को दी गई। वहीं विभूतिपुर सीट कुशवाहा जाति से आने वाले रामबालक ¨सह को दी गई।

    राजद : राष्ट्रीय जनता दल के खाते में जिले की तीन सीटें आई। इसमें से समस्तीपुर सीट जहां अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले अख्तरुल इस्लाम शाहीन के नाम कर दी, वहीं उजियारपुर सीट कुशवाहा जाति से आने वाले पूर्व सांसद आलोक कुमार मेहता को दी। वहीं मोहिउद्दीनगर सीट यादव जाति से आने वाली महिला एज्या यादव को दिया।

    कांग्रेस : कांग्रेस पार्टी के जिम्मे यहां एक मात्र सीट रोसड़ा आई। यहां से महादलित समुदाय से आने वाले डा. अशोक कुमार को महागठबंधन ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

    भाजपा : राजग गठबंधन की ओर से भाजपा के कोटे में जिले की पांच सीटें मिली। इसमें पार्टी ने मोरवा विधानसभा की सीट यादव जाति को दिया तो समस्तीपुर सीट कुशवाहा जाति से आने वाली रेणु कुशवाहा को दिया। भूमिहार जाति से आने वाले जिला पार्षद रंजीत निर्गुणी को सरायरंजन सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं मोहिउद्दीनगर सीट राजपूत जाति से आने वाले सत्येन्द्र ¨सह को दी है। इसी प्रकार रोसड़ा सीट दलित जाति से आने वाली मंजू हजारी को दिया है।

    लोजपा : लोकजनशक्ति पार्टी के जिम्मे इस जिले की तीन विधानसभा की सीट आई। पार्टी ने कल्याणपुर सुरक्षित सीट दलित जाति से आने वाले ¨प्रस राज को दी है, वहीं विभूतिपुर विधानसभा की सीट भूमिहार जाति से आने वाले रमेश राय को दी है। इसी प्रकार वारिसनगर सीट यादव जाति से आने वाले चंदेश्वर राय को दी है।

    रालोसपा : राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के जिम्मे जिले की दो सीटें मिली। इसमें पार्टी ने एक सीट निषाद जाति को दी तो दूसरी सीट कुशवाहा जाति को। हसनपुर विधानसभा सीट से सहनी जाति के विनोद चौधरी को दिया गया है तो उजियारपुर की सीट अनंत कुशवाहा को दी गई है।

    महिला नेतृत्व को भाजपा ने दी बढ़त सूबे की प्रमुख पार्टियों में स भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसने जिले की दो विधानसभा सीट पर महिला को उम्मीदवार बनाया है। इसमें रेणु कुशवाहा को समस्तीपुर से तो मंजू हजारी को रोसड़ा से उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा राष्ट्रीय जनता दल ने मोहिउद्दीनगर विधानसभा सीट से चेन्या देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है। बांकि सभी पार्टियां महिला नेतृतव को आगे करने में पिछडी रही।

    झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पांच सीटों पर दी उम्मीदवारी एक सप्ताह पूर्व ही चुनावी गठबंधन बनाने पटना पहुंचे झामुमो नेता हेमंत सोरेन की बात विफल होने पर पार्टी ने यहां भी अपनी दस्तक दे दी है। समस्तीपुर जिला के दस में से पांच विधानसभा सीट पर पार्टी ने अपनी उम्मीदवारी दे दी है। इसमें सरायरंजन से ललन कुमार ईश्वर, कल्याणपुर से विशुनी पासवान, हसनपुर से सुधीर यादव, विभूतिपुर से अशोक कुमार ¨सह और वारिसनगर से शिव राय ने अपने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया है।