Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ...तो इसलिए 36 की उम्र में भी खुद को कच्चा बता रहे तेजस्वी यादव, 74 साल के नीतीश कुमार के बारे में कही ये बात

    Updated: Sat, 20 Sep 2025 01:46 AM (IST)

    Tejashwi Yadav राजद नेता तेजस्वी यादव बिहार अधिकार यात्रा के साथ शुक्रवार को सहरसा पहुंचे यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमारे विजन का नकल कर जनता को ठग रहे हैं। बिहार सरकार खटारा हो चुकी है। बिहार में सरकार ने अबतक कोई कारखाना नहीं लगाया है।

    Hero Image
    Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने कहा कि 20 साल पुरानी नीतीश सरकार अब खटारा बन चुकी है।

    संवाद सहयोगी, सहरसा। Tejashwi Yadav बिहार अधिकार यात्रा के साथ चल रहे बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को सहरसा स्टेडियम के सामने संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। आम जनों को संबोधित करते हुए उन्होंने जहां अभूतपूर्व समर्थन देने के लिए लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं एनडीए सरकार पर जमकर बरसे। कहा कि बिहार में अबतक कोई कारखाना नहीं लगाया गया है। बेरोजगारी और अपराध चरम पर है। भ्रष्टाचार चरम पर है। महागठबंधन की सरकार बनेगी तो बेरोजगारों को अधिक से अधिक नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। अच्छी पढ़ाई, कमाई एवं दवाई का इंतजाम किया जाएगा। साथ ही भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाकर भ्रष्टाचारियों को सजा दिलाने का काम होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उम्र कच्ची लेकिन जुबान पक्की : तेजस्वी

    बिहार अधिकार यात्रा के तहत शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव स्टेट मैदान पहुंचे जहां हजारों की संख्या में पहुंचे महिला पुरुष एवं युवाओं ने उनका भव्य स्वागत ताली बजा कर किया। तेजस्वी यादव ने सभा को संबोधित कर कहा कि 20 साल पुरानी नीतीश सरकार अब अब खटारा बन चुकी हैं। मेरी उम्र कच्ची है। लेकिन मेरी जुबान पक्की है। 17 माह सरकार में रह कर अपने विजन एवं सोच से पांच लाख युवाओं को नौकरी दी। तभी से नीतीश कुमार मेरी नकल कर रहे हैं।

    तेजस्वी ने कहा, हमारी सरकार बनी तो 200 यूनिट बिजली फ्री होगी, माय बहिन सम्मान योजना के तहत हर महिला के खाता में 2500 रुपया हर महीना दिया जाएगा। उन्होंने सिमरी बख्तियारपुर के विधायक यूसुफ सलाहउद्दीन की प्रशंसा कर कहा कि यह युवा बहुत मेहनती है। सभा को राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महबूब अली केसर ने भी संबोधित किया मौके पर एडवोकेट जावेद शेख,मुकेश यादव,डा. जाकिर हुसैन,रणजीत पंजीयर,सुभाष यादव,राहिल अंसारी,मुख्य पार्षद प्रतिनिधि हसन अलक अबू ओसामा सहित अन्य मौजूद थे।

    वापस लाना है सामाजिक न्याय की सरकार 

    उन्होंने कहा कि जिनके पास डिग्री है,उनके हाथों में रोजगार और नौकरी होगी। कहा कि वर्तमान सरकार पास न तो कोई विजन है और न ही जनता के लिए कोई ठोस योजना। ये लोग केवल तेजस्वी के विजन का नकल कर जनता को बरगलाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि बीस वर्ष पहले जो सामाजिक न्याय की सरकार थी उसे पुन: वापस लाना है। वर्तमान सरकार के 20 वर्षों के शासन के दौरान बिहार में एक भी उद्योग नहीं लग सका। बिहार में बेरोजगारी चरम पर है, और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। कहा कि एक बार मौका देकर देखिए। बिहार का विकास अवश्य पटरी पर लौटेगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग राजद का झंडा पोस्टर बैनर लेकर तेजस्वी यादव जिंदाबाद की नारे लगाते रहे।

    मौके पर शांतनु बुंदेला, जिलाध्यक्ष मु. ताहीर, जिला परिषद उपाध्यक्ष सह राजद प्रदेश महासचिव धीरेंद्र यादव, युवा राजद प्रदेश उपाध्यक्ष उमर हयात गुड्डू, प्रदेश महासचिव माशूक अली इमरान, पवन शर्मा पान, रघुनाथ यादव,अरुण यादव, ई. कौशल यादव, गोविंद दास तांती, जावेद अनवर चांद,रामदेव शर्मा, मिथिलेश यादव उर्फ मनोज यादव, भीम कुमार भारती, नाथेश्वर, गुंजन देवी, प्रीतम गुप्ता आदि मौजूद रहे।

    हमारी सरकार बनी तो सबको देंगे रोजगार

    तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी सरकार बनेगी, तो अधिक से अधिक बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। अच्छी पढ़ाई, कमाई और दवाई का इंतजाम होगा। शुक्रवार को सहरसा जिला मुख्यालय, सिमरीबख्तियारपुर व महिषी के गड़ौल में संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की सरकार को कोई विजन ही नहीं है। यह एक नकलची सरकार है। कहा कि हम सभी धर्म- संप्रदाय के लोगों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं। जिस प्रकार हमारे पिता लालू प्रसाद ने दलितों- शोषितों व कमजोर वर्ग के लोगों के मुंह में बोली दिया और अब उनका पुत्र बिहार को नई दिशा देकर नया बिहार बनाएगा। भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी को विकट्री बिहार में चाहिए और वो फैक्ट्री गुजरात में लगाएंगे। बिहार की जनता अब यह बर्दाश्त नहीं करेगी।

    सिमरीबख्तियारपुर में तेजस्वी यादव ने कहा कि जब हम उपमुख्यमंत्री थे स्थानीय विधायक के प्रयास से डेंगराही घाट पर 415 करोड़ की राशि से पुल को स्वीकृति दिलायी। आज वह बन रहा है। कठडुमर घाट पर 25 करोड़ की लागत से पीपा पुल बना। मेरी सरकार बनी तो यहां भी स्थायी पुल का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनेगी तो भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगा। भ्रष्टाचारियों को जेल में बंद किया जाएगा। महागठबंधन को पूरा ताकत दीजिए, ताकि बिहार में विकास और न्याय की सरकार बने। बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का खात्मा हो सके। मौके पर पूर्व सांसद चौधरी महबूब अली कैशर, विधायक युसुफ सलाहउद्दीन, जिला परिषद उपाध्यक्ष सह प्रदेश महासचिव धीरेंद्र यादव, उप महापौर सह युवा राजद प्रदेश उपाध्यक्ष उमर हयात गुड्डू, धनिकलाल मुखिया, डा. गौतम कृष्ण आदि मौजूद रहे।