Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Saharsa News: कब पूरा होगा लाइट रेल ओवरब्रिज का निर्माण? खत्म हो गई डेडलाइन; लोगों को हो रही परेशानी

    Updated: Fri, 30 May 2025 06:01 PM (IST)

    सहरसा में गंगजला रेलवे ढाला पर लाइट रेल ओवरब्रिज का निर्माण कार्य अधर में लटका है जबकि इसे मई 2025 तक पूरा होना था। 4 करोड़ 41 लाख की लागत से बन रहे इस पुल से शहर में जाम की समस्या से राहत मिलती पर ठेकेदार की मनमानी और अधिकारियों की उदासीनता के कारण काम धीमा है। स्थानीय लोगों को अब भी इसके पूरा होने का इंतजार है।

    Hero Image
    लाइट आरओबी बनने में लगा रहा है समय। (फोटो जागरण)

    संवाद सूत्र, सहरसा। मई माह में एक दिन शेष है। इसके बाद भी अब तक लाइट आरओबी बनकर तैयार नहीं हुआ है। लाइट रेल ओवरब्रिज के चालू होने के बाद शहर में जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलती।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शहर में लगातार जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत देने के उद्देश्य से ही रेलवे द्वारा शहर के गंगजला रेलवे ढाला पर लाइट रेल ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है।

    पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल ने लाइट आरओबी के निर्माण करने का अंतिम लक्ष्य मई माह 2025 रखा था। पिछले दो वर्षों से लाइट आरओबी का निर्माण कार्य चल रहा है। लेकिन इसके बाद भी मई माह गुजरने को है लेकिन अब तक पुल निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है।

    लाइट आरओबी में दोनों तरफ रेलिंग बना दी गयी है। दोनों को जोड़ने के लिए ढलाई कार्य शेष है। स्थानीय लोगों की मानें तो संवेदक की मनमानी और स्थानीय रेल अधिकारियों की उदासीनता के कारण ही लाइट आरओबी का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है।

    4 करोड़ 41 लाख की लागत से बन रहा आरओबी

    शहर के गंगजला रेलवे ढाला पर 4 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से लाइट रेल ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा है। 130 मीटर लंबा और तीन मीटर चौड़ाई में बन रहे इस लाइट आरओबी का निर्माण कार्य जून 2023 में ही शुरू हुआ।

    करीब दो वर्ष बीतने के बाद निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है। इस लाइट आरओबी के बनने से शहर में कई दशकों से चली आ रही सड़क जाम की समस्या बहुत हद तक समाप्त हो जाएगी। इधर काम की धीमी गति देखकर लगता नहीं है कि जून माह तक भी निर्माण कार्य पूरा हो पाएगा।

    लाइट आरओबी के बनने से लोगों को होगी सहुलियत

    शहर के गंगजला निवासी संतोष, विमल कहते है कि लाइट रेलओवर ब्रिज के निर्माण होने से लोगों को बहुत सहुलियत होगी। लेकिन पिछले दाे वर्षों से निर्माण के नाम पर इसे लटका कर रख दिया है। अगर लाइट आरओबी बन जाता है तो कम से कम दो पहिया वाहनों को कड़ी धूप हो या बारिश में परेशान नहीं होना पड़ेगा।