अब पैथोलॉजी जांच पर उठने लगे हैं सवाल
सहरसा। हाईकोर्ट के निर्देश पर पैथोलॉजी की जांच कर रिपोर्ट भले ही स्वास्थ्य विभाग ने सौंप दी है। परंत
सहरसा। हाईकोर्ट के निर्देश पर पैथोलॉजी की जांच कर रिपोर्ट भले ही स्वास्थ्य विभाग ने सौंप दी है। परंतु इन जांच पर ही सवाल उठने लगा है। विभाग ने जो जांच रिपोर्ट सौंपी है वह करीब डेढ़ वर्ष पुरानी जांच रिपोर्ट है। जबकि उसके बाद भी कई पैथोलॉजी खुले हैं। परंतु इन पैथोलॉजी की जांच भी नहीं हो पाई है।
जानकारी के अनुसार जिस समय यहां डा. अरविद कुमार पदस्थापित थे उनके नेतृत्व में ही टीम का गठन कर पैथोलॉजी की जांच की गई थी। जिसमें जिले के 64 पैथोलॉजी को अवैध माना गया था। अब उनका स्थानांतरण भी हो कई माह पूर्व ही हो चुका है। लेकिन उनके द्वारा सौंपी गई जांच रिपोर्ट पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब मामले में हाईकोर्ट सख्त हुआ तो उसी रिपोर्ट को भेज दी गई। आलम यह है कि स्वास्थ्य विभाग के पास 74 पैथोलॉजी जिले में संचालित होने की जानकारी है। जिसमें से 64 को अवैध मान लिया गया। परंतु ये पैथोलॉजी आज भी संचालित हो रहे हैं। वैसे सूत्रों की मानें तो जिले में करीब ढ़ाई सौ पैथोलॉजी केन्द्र संचालित हो रहे हैं। जिसमें करीब दो सौ पैथोलॉजी मानक के विपरीत चल रहा है।
----
एक भी निबंधित नहीं है पैथोलॉजी
----
जिले में संचालित एक भी पैथोलॉजी केन्द्र स्वास्थ्य विभाग से निबंधित नहीं है। जिसे जहां इच्छा हो रही है वह केन्द्र खोलकर संचालन कर रहे हैं। इसमें भी मोटी कमीशन कुछ लोगों की तय रहती है। जिस कारण इन केन्द्रों पर ठोस कार्रवाई नहीं हो पाती है। जबकि इसी पैथोलॉजी के ही रिपोर्ट पर मरीजों का इलाज होता है। अगर मानक के अनुसार रिपोर्ट नहीं हुआ तो फिर मरीजों का क्या इलाज होगा यह खुद समझा जा सकता है।
----
एक रेडियोलॉजिस्ट का कई जगह है नाम
----
पैथोलॉजी के अलावा अल्ट्रासाउंड केन्द्र भी अवैध ढ़ंग से संचालित हो रहा है। एक ही रेडियोलॉजिस्ट का नाम एक नहीं कई अल्ट्रासाउंड केन्द्र पर अंकित कर दिया जाता है। जबकि अल्ट्रासाउंड बस जानकार करते हैं उनका हस्ताक्षर जो पूर्व से किया रहता है उसपर रिपोर्ट दे दी जाती है। एक मरीज शौकत के परिजनों ने बताया कि उनके मरीज को पेट में दर्द हो रहा था। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। जिसके बाद चिकित्सक ने डेंगू होने की बात कहकर इलाज शुरू कर दी। लेकिन जब मरीज ठीक नहीं हो रहा था तो फिर दूसरे चिकित्सक से सलाह ली गई तो उन्होंने भी अल्ट्रासाउंड करने की सलाह दी। उनकी रिपोर्ट में अपेंडिक्स ब्रस्ट होने की बात कही गई। चिकित्सक ने उसी अनुरूप इलाज शुरू किया। लेकिन जब ऑपरेशन शुरू किया गया तो अपेंडिस्क ठीक था। मरीज का आंत फटा हुआ था। यह एक मरीज के साथ नहीं अक्सर इस तरह के मामले सामने आते हैं। लेकिन ऐसे अल्ट्रासाउंड संचालक पर कार्रवाई नहीं हो पाती है।
-----
इन पैथालॉजी को किया गया अवैध घोषित
----
1: आशा डाग्नोस्टिक एंड रिसर्च सेंटर, नया बाजार, सहरसा।
2: आनंद जांच घर, नया बाजार, सहरसा।
3: मां जीवछ पैथोलॉजी, नया बाजार, सहरसा।
4: आदित्य पैथोलॉजी, नया बाजार, सहरसा।
5: आनन्या डाग्नोस्टिक, डीबी रोड, सहरसा।
6: गायत्री पैथोलॉजी, नया बाजार, सहरसा।
7: कोसी पैथोलॉजी, नया बाजार, सहरसा।
8: जायसवाल पैथालोजी, नया बाजार, सहरसा।
9: मेडिकेयर सेंटर, जांच घर, नया बाजार, सहरसा।
10: कोसी डाग्नोस्टिक सेंटर, रानीबाग, सिमरीबख्तियार।
11: किरण पैथो लैब, दुर्गा स्थान गली, सिमरीबख्तियार।
12: आस्था पैथोलॉजी, ब्लॉक चौक, सिमरीबख्तियार।
13: सृष्टि पैथोलॉजी, ब्लॉक चौक, सिमरीबख्तियार।
14: माइक्रो लैब, ब्लाक चौक, सिमरीबख्तियार।
15: लाइफ लाइन लैब, हॉस्पीटल कैंपस, सिमरीबख्तियार।
16: अपोलो डायगनेस्टिक, मालगोदाम रोड, सिमरीबख्तियार।
17: हिन्दुस्तान पैथोलॉजी, सिमरीबख्तियार।
18: मेडिसिटी कलेक्शन सेंटर, गंगजला चौक।
19: माइक्रो लैब, नगरपालिका चौक, सहरसा।
20: बायो लैब, नया बाजार, सहरसा।
21: बाबा डायग्नोस्टिक सेंटर, नया बाजार, सहरसा।
22: गोल्डेन पैथोलॉजी, नयाबाजार, सहरसा।
23: लाइफ केयर पैथोलॉजी, नया बाजार, सहरसा।
24: केयर पैथोलॉजी, नया बाजार, सहरसा।
25: मां शक्ति पैथोलॉजी, नया बाजार, सहरसा।
26: रॉयल डाग्नोस्टिक, नया बाजार, सहरसा।
27: सेन डाग्नोस्टिक, नया बाजार, सहरसा।
28: साद पैथोलॉजी, रानी बाग, सिमरीबख्तियारपुर।
29: डाक्टर पैथो लैब, मीरा सिनेमा रोड, सहरसा।
30: माया लैब, रमेश झा रोड, सहरसा।
31: शिवम पैथोलॉजी, पूरब बाजार, सहरसा।
32: कुमार पैथोलॉजी, मीरा सिनेमा रोड, सहरसा।
33: माइक्रो लैब, मेन रोड, सोनवर्षा।
34: उग्रतारा लैब, बनगांव रोड, सहरसा।
35: सेंट्रल डाग्नोस्टिक सेंटर, होटल सत्कार परिसर, सहरसा।
36: जांच घर, पूरब बाजार, सहरसा।
37: दयाल डाग्नोस्टिक, वीआईपी रोड, सहरसा।
38: कोसी पैथोलॉजी, हॉस्पीटल रोड, नवहट्टा।
39: ईशर नर्सिंग होम, गांधी पथ, सहरसा।
40: कोसी पैथालॉजी, मेन रोड, सोनवर्षा राज।
41: निदान जांच घर, मेन रोड, सोनवर्षा राज।
42: एसके पैथोलॉजी, हॉस्पीटल रोड, सौरबाजार।
43: राजीव पैथोलॉजी, हॉस्पीटल रोड, सौरबाजार।
44: कुणाल जांच, मेन रोड, सौरबाजार।
45: ओम शक्ति जांच घर, रमेश झा रोड, सहरसा।
46: रॉयल डायग्नोस्टिक, नया बाजार, सहरसा।
47: थायोकेयर जांच घर, नया बाजार, सहरसा।
48: मेडिको लैब, गंगजला, सहरसा।
49: आनंद सेवा सदन, मनोरी चौक, सोनवर्षा।
50: आर्यन लैब, हटिया रोड, सोनवर्षा।
51: क्लासिक लैब पैथोलॉजी, डा. कलाम के निकट, सहरसा।
52: सहारा पैथोलॉजी, पूरब बाजार, सहरसा।
53: पार्वती पैथोलॉजी, सुपर मार्केट, सहरसा।
54: साईं पैथोलॉजी, न्यू कॉलोनी, सहरसा।
55: सृष्टि पैथोलॉजी, न्यू कॉलोनी, सहरसा।
56: मौर्या पैथोलॉजी, रमेश झा रोड, सहरसा।
57: जनता लैब, गंगजला चौक, सहरसा।
58: सत्यनारायण बसंती नर्सिंग मेमोरियल होम, नयाबाजार, सहरसा।
59: सनराईज पैथोलॉजी, सहरसा बस्ती।
60: वर्षा पैथोलॉजी, सौरबाजार, सहरसा।
61: साइन्टिफिक पैथोलॉजी लैब, सराही रोड, सहरसा।
62: प्रतिमा जांच घर, काशनगर, सहरसा।
63: बाबा मौर्या लैब, गंगजला, सहरसा।
64: मनीष पैथोलॉजी, बनगांव रोड, सहरसा।
----
जांच के बाद 64 पैथोलॉजी को अवैध घोषित कर दिया गया है। इसकी सूची विभाग को भेज दी गई है। अगर अवैध तरीक से पैथोलॉजी का संचालन हो रहा है तो कार्रवाई की जाएगी।
डा. ललन प्रसाद सिंह, सिविल सर्जन, सहरसा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।