Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सहरसा में मिला संदेहास्पद प्लास्टिक निर्मित अंडे

    संवाद सूत्र सहरसा बाजार में प्लास्टिक निर्मित अंडे की बिक्री हो रही है। मंगलवार को न्यू कोलोनी निवासी बाबुल सिंह ने इसकी शिकायत जिले के वरीय प्रशासनिक अधिकारियों सहित सिविल सर्जन से की है।

    By JagranEdited By: Updated: Tue, 04 Jan 2022 08:40 PM (IST)
    Hero Image
    सहरसा में मिला संदेहास्पद प्लास्टिक निर्मित अंडे

    संवाद सूत्र, सहरसा: बाजार में प्लास्टिक निर्मित अंडे की बिक्री हो रही है। मंगलवार को न्यू कोलोनी निवासी बाबुल सिंह ने इसकी शिकायत जिले के वरीय प्रशासनिक अधिकारियों सहित सिविल सर्जन से की है। उबले हुए छह अंडों को लेकर पीडित युवक ने अधिकारियों के पास यह कहते फिर रहे है कि बाजार से खरीदे गए अंडा को जब मंगलवार की सुबह उबाला और उसे छिलने लगा तो अंदर का प्लास्टिक निर्मित अंडा निकला। प्लास्टिक की जांच के लिए अंडा में आग लगाकर देखा तो उसमें प्लास्टिक साफ नजर आया। युवक ने बताया कि वह गंगजला से अंडा की खरीदारी की थी। युवक ने उबले हुए अंडा को लेकर सबसे पहले एसपी व डीआईजी कार्यालय गया। जहां पर अधिकारियों से भेंट नहीं होने पर वे अंडे को लेकर सिविल सर्जन डा. अवधेश कुमार के पास गए। जहां इसकी शिकायत की तो सिविल सर्जन हरकत में आए। उन्होंने तुरंत ही इसकी जांच का आदेश दिए। उबले हुए अंडा को तत्काल ही सील कर उसे जांच के लिए भेजने का निर्देश दिया। इसकी जांच का निर्देश खाद्य निरीक्षक को दिया। सीएस ने कहा कि अभी इस मामले में कुछ कहा नहीं जा सकता है। उबले हुए अंडे को जांच के लिए भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा कि यह अंडा वास्तविक अंडा है या प्लास्टिक निर्मित।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ---------------------

    ठंड में बढ जाती है अंडे की बिक्री

    अंडा हर वर्ग के लोंगो की पसंद रहती है। विशेषकर ठंडा में अंडा की बिक्री ज्यादा ही रहती है। ऐसे में प्लास्टिक निर्मित अंडे की बिक्री होना अपने आप में एक बडी बात है। अगर युवक की बात सही है कि प्लास्टिक निर्मित अंडे के सेवन से किसी की जान भी जा सकती है। लेकिन इस सत्यता की जांच तो भेजे गए अंडे की जांच के बाद ही हो पाएगा कि बात में कितनी सच्चाई है।