Move to Jagran APP

सहरसा के प्रेमलाल को JDU ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए SC जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव

सहरसा के प्रेमलाल को जदयू एससी जाति प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव बनाया गया है। अपने मनोनय पर उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि इस जिम्मेदारी और दिए गए निर्देशों का बाखूबी पालन करूंगा। अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण इमानदारी से करूंगा।

By Kundan KumarEdited By: Shivam BajpaiPublished: Sun, 09 Oct 2022 10:31 PM (IST)Updated: Sun, 09 Oct 2022 10:31 PM (IST)
सहरसा के रहने वाले हैं प्रेमलाल सदा।

संवाद सूत्र, सहरसा: बिहार प्रदेश जनता दल यू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला ने जिले के महिषी प्रखंड स्थित झाड़ा बिहना के प्रेमलाल सादा को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष नवमनोनीत प्रदेश महासचिव को पूर्ण मुस्तैदी एवं तन,मन से पार्टी की नीति एवं अपने नेता के विचारों को जनजन तक पहुंचाने का निर्देश दिया है।

अपने मनोनयन पर प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, सांसद दिनेश चंद्र यादव, महिषी विधायक गुंजेश्वर साह के प्रति आभार प्रकट किया है। मनोनयन पर जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया, जिला महासचिव रंजीत कुमार बबलू, मोहिउद्दीन राइन, युवा जदयू के प्रदेश सचिव अभिषेक गजेंद्र मुन्ना, छात्र नेता गौरव बंटी, सुमन सादा, पिंटू सरकार आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

पुण्यतिथि पर याद किए गए कांशीराम

संस, सहरसा: रविवार को बसपा जिला कार्यालय में पार्टी संस्थापक, डीएसकोर व बामसेफ के को स्थापित करनेवाले कांशीराम की 16वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। उपस्थित पार्टी नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए बसपा जिलाध्यक्ष संजय कुमार पंजियार ने कहा कि काशीराम साहेब सादगीपूर्ण जीवन और उच्च विचार के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। उन्होंने जीवन पर्यंत समाज के शोषित, पीड़ित, दबे, कुचले लोगों के मान- सम्मान और उन्हें मुख्यधारा में जोड़ने के लिए काम किया।

यह भी पढ़ें: बिहार: ड्रेजिंग जहाज से कटकर 45 भैंसों और दो आदमी की मौत, रक्त से लाल हुई भागलपुर में गंगा की धारा

उन्होंने कहा कि बसपा 19 राज्यों में संगठन मजबूत कर राष्ट्रीय पार्टी के रूप में कार्य कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि उनके विचारों को अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मौके पर अशोक राम, योगेंद्र राम, मदन यादव, किरण देवी, किशोर यादव, गौतम कुमार, चंदेश्वरी राम, रविंद्र राम, मो. ओंकेश, चंद्रगुप्त शर्मा, दीपक राम, प्रकाश राम, रामविलास राम, कुलदीप शर्मा, मो. नसीम, महेश राम्र रतन राम आदि मौजूद रहे।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.