Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Saharsa News: भूल जाइए पुराना सहरसा स्टेशन..., अब पूरी तरह से बदल जाएगा नजारा; यात्रियों को मिलेंगी कई सुविधाएं

    Updated: Sat, 14 Sep 2024 04:08 PM (IST)

    Saharsa News सहरसा रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होने जा रहा है जिसमें 50 करोड़ की लागत से दो मंजिला मल्टी स्टोरी बिल्डिंग फुटओवर ब्रिज एस्केलेटर और अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। स्टेशन का सर्कुलेटिंग एरिया भी बढ़ाया जा रहा है और माल गोदाम को शिफ्ट करने की योजना है। सहरसा में दूसरा वाशिंग पिट भी तैयार हो गया है जिससे ट्रेनों के रख रखाव में सुधार होगा।

    Hero Image
    पूरी तरह बदलने जा रहा सहरसा जंक्शन (जागरण)

     संवाद सूत्र, सहरसा। Saharsa News: पूर्व मध्य रेल सहरसा स्टेशन का कायाकल्प हो रहा है। स्टेशन के बदलाव को लेकर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 50 करेाड की लागत से निर्माण हो रहा है। दो मंजिला मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनायी गयी है। स्टेशन का सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार किया जा रहा है। जिससे आनेवाले दिनों में स्टेशन का भव्य स्वरूप दिखेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके अलावा सहरसा स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज का निर्माण हो रहा है। सहरसा स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए एस्केलेटर सहित अन्य कई सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। स्टेशन का विस्तार माल गोदाम तक कर दिया गया है।

    प्लेटफार्म का विस्तार किए जाने से अब माल गोदाम को सर्वा ढाला के समीप शिफ्ट करने की योजना बनायी जा रही है। माल गाेदाम सहरसा स्टेशन से हटाया जाएगा। जिससे ट्रेनों की आवाजाही बढ सकें। सहरसा में दूसरा वाशिंग पिट भी बनकर तैयार हो गया है। जिससे अब ट्रेनों के रख रखाव व धुलाई की समस्या समाप्त हो गयी है।

    10 मीटर चौडा बनेगा एफओबी

    सहरसा स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना से कई येाजनाएं स्वीकृत है। जिसे कार्यान्वित किया जा रहा है। सहरसा स्टेशन पर तीसरा फुटओवर ब्रिज बनेगा। जिसके लिए जगह चिह्नित किया गया है। दस मीटर चौडा बननेवाले इस फुट ओवर ब्रिज से यात्रियों को बहुत राहत मिलेगी। इस फुट ओवबर ब्रिज पर करीब दस करोड रूपये खर्च होंगे। 

    इसी वर्ष के अंत तक सहरसा स्टेशन का भव्य स्वरूप सामने आएगा। स्टेशन के स्वरूप को सहरसा के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धरोहरों से जोड़ा जाएगा। यात्री सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा। विनय श्रीवास्तव, मंडल रेल प्रबंधक, पूर्व मध्य रेल