Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उरुज फातिमा ने जिले का नाम किया रोशन

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 28 May 2021 07:30 PM (IST)

    सहरसा। अमेरिका की मल्टी नेशनल कंपनी आइबीएम क्वांटम ने अपनी पांचवीं वर्षगांठ पर विश्व स्तर पर ...और पढ़ें

    Hero Image
    उरुज फातिमा ने जिले का नाम किया रोशन

    सहरसा। अमेरिका की मल्टी नेशनल कंपनी आइबीएम क्वांटम ने अपनी पांचवीं वर्षगांठ पर विश्व स्तर पर ऑनलाइन के जरिये प्रतियोगिता आयोजित की जिसमें लगभग 130 देशों के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय कंप्यूटर पर कोडिग तैयार करने का था। इसके आयोजन में प्रखंड के चकभारो गांव के निवासी मंजर आलम की पुत्री उरूज फातिमा ने कामयाबी हासिल कर इलाके का नाम रौशन किया। इस आयोजन में सात हजार प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें उरूज फातिमा को पहला स्थान प्राप्त हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उरूज फातिमा अभी दिल्ली के एक स्कूल से 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही है। परीक्षा की तैयारी कर रही है। लॉकडाउन के कारण बोर्ड की परीक्षा स्थगित हो गई तो उसे काफी मायूसी हुई थी, परंतु इस बीच आइबीएम क्वांटम के कोडिग आयोजन में पहला स्थान ग्रहण करने के बाद उरूज फातिमा अपनी कामयाबी से काफी खुश नजर आ रही है। वह इस कामयाबी का श्रेय अपनी मेहनत के अलावा अपने भाई साकिब मंजर को देती है जो अभी आइआइटी से बीटेक की पढ़ाई पूरी कर रहा है। जब उरूज फातिमा नौवीं क्लास में थीं, तभी से साकिब मंजर ने उसे कोडिग की शिक्षा देना शुरू कर दिया था। उरूज आगे चलकर कंप्यूटर साइंस की दुनिया में बड़ा नाम करने का इरादा रखती है। बधाई देने वालों में मो ओवैस अहमद, निशाने हैदर, आमिर यजदानी, इनाम वारिस, तनवीर आलम, मौलाना शमशीर आलम, शौकत अली, अजमल हुसैन, अबुल कलाम आदि शामिल हैं।