Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंचायत चुनाव के जिप सदस्य पद पर भाजपा अधिकृत होंगे प्रत्याशी

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 22 Mar 2021 05:03 PM (IST)

    सहरसा। आगामी पंचायत चुनाव में जिला परिषद सदस्य पद पर पार्टी समर्थित प्रत्याशी बनाने के उद्देश्य से

    Hero Image
    पंचायत चुनाव के जिप सदस्य पद पर भाजपा अधिकृत होंगे प्रत्याशी

    सहरसा। आगामी पंचायत चुनाव में जिला परिषद सदस्य पद पर पार्टी समर्थित प्रत्याशी बनाने के उद्देश्य से सोमवार को प्रखंड भाजपा मंडल की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। मंडल अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय की अध्यक्षता एवं मंडल महामंत्री मनोरंजन चौधरी के संचालन में प्रखंड के पूर्वी एवं पश्चिमी जिला परिषद क्षेत्र में अलग-अलग बैठक आयोजित की गई। क्षेत्र संख्या-07 के लिए औकाही पंचायत एवं क्षेत्र संख्या- 06 के लिए बरहसेर पंचायत में आयोजित बैठक में महिषी विधानसभा के प्रभारी अरविद अकेला एवं मंडल प्रभारी पंकज पाठक ने जिला परिषद में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के नामों पर विस्तृत चर्चा की तथा पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का मंतव्य लिया। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से दोनों क्षेत्र के प्रत्याशियों के चयन के लिए भाजपा मंडल अध्यक्ष को अधिकृत किया गया। दल द्वारा चयनित प्रत्याशी के समर्थन में पूरी निष्ठा से चुनाव लड़ने का संकल्प लिया गया। बैठक में मंडल अध्यक्ष ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर निधि संग्रह में जिला में सत्तरकटैया प्रखंड के प्रथम स्थान होने पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी तथा इस कार्य में सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए रतन सिंह एवं रमेश सिंह को सम्मानित किया गया। बैठक में मंडल के उपाध्यक्ष विनय शंकर वर्मा, मनोज सिंह,भोला यादव, प्रमोद पाठक, महामंत्री कलिकानंद सिंह, बिशनपुर पैक्स अध्यक्ष मिटू भगत, रोशन सिंह, महेश झा, आइटी संयोजक आलोक नाथ झा, भवेश देव, सिकंदर चौधरी , बलराम पाण्डेय, नवहट्टा मंडल अध्यक्ष बैद्यनाथ सहनी एवं हीरेंद्र मिश्र समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें