Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: सिमरी बख्तियारपुर सीट पर किसका होगा कब्जा? मुकेश सहनी को मिली थी हार

    सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर सीट पर एनडीए और महागठबंधन दोनों की नजर है। मुकेश सहनी की वजह से एनडीए में सीट बंटवारे पर संशय है। भाजपा ने कभी इस सीट से चुनाव नहीं लड़ा जदयू 2005 से लड़ रही है। 2020 में युसूफ सलाउद्दीन (राजद) ने मुकेश सहनी (वीआईपी) को हराया था।

    By Nishant Bharti Edited By: Nishant Bharti Updated: Sat, 23 Aug 2025 05:52 PM (IST)
    Hero Image
    सिमरी बख्तियारपुर सीट पर दावेदारी की मारामारी

    कुंदन,सहरसा। सिमरी बख्तियारपुर सीट पर एनडीए व महागठबंधन दोनों के कार्यकर्ता की नजर है। यह सीट एनडीए में किसके पाले में जाएगा फिलहाल स्पष्ट नहीं है। इसकी बड़ी वजह मुकेश सहनी हैं। बीते चुनाव में वो एनडीए का हिस्सा थे और इस सीट से नजदीकी मुकाबले में उन्हें शिकस्त मिली थी। फिलहाल वो राजद गठबंधन में हैं। ऐसे में यदि मुकेश सहनी इस सीट पर अपनी दावेदारी देते हैं तो राजद की जीती हुई सीट चली जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एनडीए की हालत भी कुछ ऐसी ही है। भाजपा आज तक इस सीट से कभी चुनाव लड़ी नहीं है। इस सीट से 2005 से जदयू लड़ रही है। इसमें 2005, 2010 और 2015 में जदयू का कब्जा इस सीट पर रहा है। हालांकि 2015 के चुनाव में जदयू और राजद एक साथ मिलकर चुनाव लड़ी थी।

    2015 के चुनाव में एनडीए गठबंधन से लोजपा की टिकट पर वर्तमान विधायक युसूफ सलाउद्दीन चुनावी मैदान में थे और जदयू से दिनेशचंद्र यादव ने उन्हें परास्त किया था। 2020 में जदयू ने गठबंधन बदला और वो एनडीए के साथ चुनाव मैदान में आयी। जबकि लोजपा ने अलग रास्ता अपनाया था। 2020 के चुनाव में युसूफ सलाउद्दीन राजद की टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे।

    वहीं एनडीए गठबंधन ने यह सीट वीआईपी को दे दी। इस सीट से एनडीए की तरफ से वीआइपी सुप्रीमो मुकेश सहनी चुनावी अखाड़े में कूदे थे। इस बार मुकेश सहनी राजद गठबंधन की तरफ से हैं। ऐसे में इस सीट पर दावेदारी की मारामारी की संभावना पुरजोर है।

    दूसरी ओर इस सीट पर जदयू अपना दावा कर रही है। जबकि एनडीए के दूसरे घटक दल भाजपा और लोजपा (रा) इसे अपना मानकर दावेदारी दे रहे हैं। ऐसे में पार्टियों के बीच सीटों का बंटवारे के बाद स्थिति काफी हद तक साफ होगी। यहां बता दें कि इस सीट पर वर्तमान विधायक युसूफ सलाउद्दीन के परिवार का दबदबा तीन पीढ़ियों से है।

    2025 चुनाव के नतीजे

    - विजेता (2020): यूसुफ सलाहुद्दीन (राजद) - 75,684 मत

    - उपविजेता: मुकेश निषाद सहनी (वीआईपी) - 73,925 मत

    - तीसरा स्थान: संजय कुमार सिंह (लोजपा) - 6,962 मत

    कुल मतदाता

    मतदाता (वर्तमान): - कुल: 3,62,856 - पुरुष: 1,87,654 - महिला: 1,75,186

    - वर्तमान में चल रहे विशेष मतदाता पुनरीक्षण में इस विधानसभा की ड्राफ्ट सूची में 3,28,717 मतदाता हैं। इस हिसाब से 34,139 वोटर हटाए गए।

    अब तक चुने गये विधायक

    1952 - जियालाल मंडल - कांग्रेस

    1957- मो. सलाउद्दीन - कांग्रेस

    1962 - मो. सलाउद्दीन - कांग्रेस

    1969 - रामचंद्र प्रसाद - संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी

    1972 - मो. सलाउद्दीन - कांग्रेस

    1977 - मो. सलाउद्दीन - कांग्रेस

    1980 - मो. सलाउद्दीन - कांग्रेस

    1985 - मो. सलाउद्दीन - कांग्रेस

    1990 - दिनेशचंद्र यादव - जनता दल

    1995 - महबूब अली कैसर - कांग्रेस

    2000 - महबूब अली कैसर - कांग्रेस

    2005 - दिनेशचंद्र यादव - जदयू

    2009 - महबूब अली कैसर - कांग्रेस

    2010 - अरूण कुमार - जदयू

    2015 - दिनेश चंद्र यादव - जदयू

    2019 - जफर आलम - राजद

    2020 - युसूफ सलाउद्दीन - राजद