विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार के किसान अलर्ट रहें: अब QR कोड से मिलेगी खाद, एक ही जमीन पर कई दावों का ऐप खोलेगी भेद

Published: Mon, 23 Nov 2026 02:42 PM (IST)

कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए एफएफएस प्रणाली लागू की है, जिसमें गांव स्तर तक कृषि कर्मियों को लॉगिन आईडी दी जाएगी।

अब खाद वितरण के लिए गांव स्तर तक लॉगिन आईडी (AI Generated Image)

अब खाद वितरण के लिए गांव स्तर तक लॉगिन आईडी (AI Generated Image)

HighLights

  1. उर्वरक वितरण में पारदर्शिता हेतु एफएफएस प्रणाली लागू।

  2. गांव स्तर तक कृषि कर्मियों को लॉगिन आईडी मिलेगी।

  3. फर्जी आवेदनों पर रोक, वास्तविक किसानों को खाद।

संवाद सूत्र, नवहट्टा (सहरसा)। किसानों को उर्वरक वितरण में पारदर्शिता लाने और वास्तविक जरूरतमंदों तक खाद पहुंचाने के लिए कृषि विभाग ने निगरानी व्यवस्था सख्त कर दी है।

अब एफएफएस प्रणाली के माध्यम से खाद के आवेदन से लेकर मंजूरी और वितरण तक की ऑनलाइन निगरानी होगी। एक ही जमीन के सर्वे नंबर पर कई किसानों के आवेदन आने पर विभाग डिजिटल जांच कराएगा।

गड़बड़ी मिलने पर विवाद समाधान ऐप के जरिए आवेदनों का सत्यापन किया जाएगा। जांच में सही पाए जाने के बाद ही खाद की मंजूरी दी जाएगी।

कृषि निदेशक मुकेश कुमार लाल ने जिला कृषि पदाधिकारी को दो कार्यदिवस के भीतर प्रखंड और ग्राम स्तर के कृषि कर्मियों की लागिन आईडी तैयार करने का निर्देश दिया है।

इसके तहत जिला कृषि पदाधिकारी प्रखंड कृषि पदाधिकारियों की आईडी बनाएंगे। वहीं, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अपने अधीनस्थ कृषि समन्वयकों और किसान सलाहकारों की लागिन आईडी तैयार कराएंगे।

इससे गांव स्तर पर भी आवेदनों की जांच और सत्यापन की जिम्मेदारी तय होगी। विगत दो अक्टूबर से उर्वरक बिक्री की निगरानी के लिए एफएफएस प्रणाली प्रभावी है।

इसके माध्यम से किसान खाद के लिए क्यूआर कोड की बुकिंग कर सकेंगे। आवेदन की स्थिति और सत्यापन की प्रक्रिया भी ऑनलाइन देखी जा सकेगी। दूसरे और तीसरे स्तर पर लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है।

कृषि समन्वयक शिव कुमार झा ने बताया कि इस व्यवस्था से फर्जी आवेदनों पर रोक लगेगी और वास्तविक किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार खाद उपलब्ध हो सकेगी।

यह भी पढ़ें- मखाना खेती का कमाल: 4 एकड़ में पैदा किया 38 क्विंटल मखाना, भागलपुर के किसान ने प्रति बीघा कमाए 50 से 60 हजार रुपये

यह भी पढ़ें- बिना महंगे खाद-रसायन के होगी बंपर पैदावार! पटना में 8 जिलों के किसानों को मिली प्राकृतिक खेती की खास ट्रेनिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।