विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मखाना खेती का कमाल: 4 एकड़ में पैदा किया 38 क्विंटल मखाना, भागलपुर के किसान ने प्रति बीघा कमाए 50 से 60 हजार रुपये

Published: Mon, 23 Nov 2026 06:15 AM (IST)

Bhagalpur Makhana Farming Success Story : भागलपुर के किसान निरंजन सिंह ने 4 एकड़ में 38 क्विंटल मखाना उगाकर पारंपरिक खेती से हटकर शानदार मुनाफा कमाया है। उनकी सफलता से प्रेरित होकर अन्य किसान भी मखाना की खेती अपना रहे हैं, और प्रोसेसिंग मशीन की मांग की गई है।

Bhagalpur Makhana Farming Success Story : भागलपुर के अजगैवीनाथ धाम में मखाना की खेती से बदली किसान की तकदीर

Bhagalpur Makhana Farming Success Story : भागलपुर के अजगैवीनाथ धाम में मखाना की खेती से बदली किसान की तकदीर

HighLights

  1. किसान निरंजन सिंह ने 4 एकड़ में 38 क्विंटल मखाना उगाया।

  2. मखाना खेती से प्रति बीघा 50-60 हजार रुपये का मुनाफा हुआ।

  3. भागलपुर में मखाना प्रोसेसिंग मशीन की स्थापना की मांग।

संवाद सूत्र, अजगैवीनाथ धाम (भागलपुर)। Bhagalpur Makhana Farming Success Story : पारंपरिक खेती से हटकर व्यावसायिक फसलों की ओर कदम बढ़ाने वाले किसान अब आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रहे हैं। बाथ थाना क्षेत्र की करहरिया पंचायत स्थित देवधा गांव के किसान निरंजन सिंह ने मखाना की खेती कर शानदार आमदनी हासिल की है। उनकी इस सफलता से प्रेरित होकर अब आसपास के क्षेत्रों के अन्य किसान भी मखाना की खेती के प्रति जागरूक हो रहे हैं और इसे अपनाने की तैयारी कर रहे हैं।

चार एकड़ में 38 क्विंटल उत्पादन, पूर्णिया मंडी में बेची फसल

जानकारी के अनुसार, किसान निरंजन सिंह ने करीब चार एकड़ जमीन में मखाना की खेती की, जिससे उन्हें 38 क्विंटल मखाना का बंपर उत्पादन प्राप्त हुआ। फसल तैयार होने के बाद उन्होंने खेत से मखाना निकालकर उसकी प्रोसेसिंग की और बिक्री के लिए पूर्णिया बाजार ले गए। उन्होंने बताया कि मखाना की खेती से प्रति बीघा करीब 50 से 60 हजार रुपये तक का मुनाफा हो रहा है, जो पारंपरिक फसलों की तुलना में कहीं अधिक है।

भागलपुर में प्रोसेसिंग मशीन लगे तो किसानों को होगा दोगुना लाभ

किसान निरंजन सिंह ने सरकार और प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि यदि भागलपुर जिले में ही मखाना प्रोसेसिंग मशीन की व्यवस्था हो जाए, तो उत्पादक किसानों को दोगुना लाभ मिल सकता है। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर मखाना का बाजार उपलब्ध होने से किसानों को अपनी उपज लेकर पूर्णिया तक जाने की परेशानी और परिवहन खर्च से राहत मिलेगी, साथ ही उपज की बेहतर कीमत भी मिल सकेगी। उनकी इस कामयाबी को देखते हुए गांव और पंचायत के कई अन्य किसानों ने भी इस बार मखाना की खेती करने की इच्छा जताई है।

किसान चौपाल के जरिए उन्नत खेती से जोड़ रहा कृषि विभाग

वहीं, इस संबंध में प्रखंड कृषि पदाधिकारी (बीएओ) सत्यम राज ने बताया कि कृषि विभाग की ओर से 'किसान चौपाल' के माध्यम से अन्नदाताओं को मखाना सहित अन्य उन्नत और लाभकारी कृषि तकनीकों से जुड़ने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है। विभाग का लक्ष्य है कि किसान पारंपरिक खेती के साथ-साथ नकदी व नई फसलों को अपनाकर अपनी आमदनी बढ़ाएं और आर्थिक रूप से पूरी तरह आत्मनिर्भर बनें।

यह भी पढ़ें- 'मखाना माला' बनी सम्मान का नया प्रतीक; दिल्ली के पावर कॉरिडोर से विदेशी मेहमानों के स्वागत तक छाया बिहार का सुपरफूड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।