विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मखाना माला' बनी सम्मान का नया प्रतीक; दिल्ली के पावर कॉरिडोर से विदेशी मेहमानों के स्वागत तक छाया बिहार का सुपरफूड

Published: Wed, 18 Nov 2026 05:59 AM (IST)

Makhana Mala Political Welcome Trend : मखाने की माला अब भारतीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सम्मान का नया प्रतीक ...और पढ़ें

Makhana Mala Political Welcome Trend : देश की राजनीति में स्वागत की परंपरा बदल गई है- फूलों की भारी माला की जगह अब 'मखाना माला' ने ले ली है। फाइल फोटो

Makhana Mala Political Welcome Trend : देश की राजनीति में स्वागत की परंपरा बदल गई है- फूलों की भारी माला की जगह अब 'मखाना माला' ने ले ली है। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

कौशल किशोर मिश्र, भागलपुर। Makhana Mala Political Welcome Trend : देश की राजनीति और सार्वजनिक जीवन में स्वागत का पारंपरिक तरीका तेजी से बदल रहा है। पहले जहां किसी बड़े नेता या अतिथि के स्वागत में गेंदा और गुलाब के फूलों की भारी-भरकम माला पहनाई जाती थी, अब उसकी जगह बिहार की शान 'मखाना माला' ने ले ली है।

प्रधानमंत्री से लेकर गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, लोकसभा स्पीकर और राज्यों के मुख्यमंत्रियों व मंत्रियों तक—किसी भी विशिष्ट नेता के स्वागत में आज मखाने की माला को ही सबसे बड़ा और आत्मीय सम्मान माना जा रहा है।

इतना ही नहीं, अब भारत दौरे पर आने वाले विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और राजनयिकों को भी विशेष सम्मान के रूप में मखाने की माला पहनाने का चलन शुरू हो गया है। जो मखाना कभी केवल मिथिला के तालाबों और ग्रामीण परिवेश तक सीमित माना जाता था, वह आज दिल्ली के पावर कॉरिडोर से निकलकर वैश्विक मंचों पर मेहमाननवाजी की पहचान बन चुका है।

Makhana Mala Bihar Superfood Becomes Symbol of Honor (3)

शादी की शुभ परंपरा बनी सियासत का सबसे बड़ा ब्रांड

मिथिलांचल में शादी-विवाह के अवसरों पर मखाने की माला और सौगात देने की परंपरा सदियों पुरानी है। वहां दूल्हे को मखाने की माला पहनाना अत्यंत शुभ और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। उसी लोक-परंपरा को अब भारतीय राजनीति ने बड़े गौरव के साथ अपना लिया है। बदलाव केवल इतना आया है कि अब यह केवल एक क्षेत्रीय परंपरा नहीं रही, बल्कि बिहार की आर्थिक और सांस्कृतिक शक्ति का एक सशक्त ब्रांड बन गई है।

Makhana Mala Bihar Superfood Becomes Symbol of Honor (1)

स्वागत ही नहीं, किसान, मल्लाह और प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान

मखाने की माला अब महज औपचारिक स्वागत का माध्यम नहीं रह गई है, बल्कि यह बिहार के परिश्रमी किसानों की अस्मिता और सांस्कृतिक पहचान बन चुकी है। जब किसी मंच पर शीर्ष नेता के गले में मखाने की माला पड़ती है, तो वह सम्मान केवल उस नेता का नहीं होता, बल्कि तालाब के गहरे पानी में उतरकर मखाना निकालने वाले मल्लाह, दिन-रात मेहनत करने वाले किसान और प्रोसेसिंग से जुड़ी महिला उद्यमियों का भी सम्मान होता है। यही कारण है कि मखाना आज फूलों की माला से आगे निकलकर भारत के 'सुपरफूड' का राष्ट्रीय प्रतीक बन गया है।

बिहार में मखाना उत्पादन व प्रमुख केंद्र: एक नजर में

क्षेत्र / पहलू प्रमुख जिले व विशेष तथ्य
कुल राष्ट्रीय हिस्सेदारी देश के कुल मखाना उत्पादन का 80-90 प्रतिशत अकेले बिहार में होता है (मिथिला मखाना को जीआई टैग प्राप्त)।
मिथिला क्षेत्र दरभंगा और मधुबनी (अकेले मधुबनी की हिस्सेदारी करीब 20%; दरभंगा खेती व व्यापार की ऐतिहासिक राजधानी)।
सीमांचल क्षेत्र पूर्णिया, कटिहार और अररिया (कटिहार की हिस्सेदारी करीब 18%; पूर्णिया में आधुनिक तकनीक से उत्पादन में तेजी)।
कोसी व अन्य क्षेत्र सहरसा, सुपौल, मधेपुरा के साथ अब सीतामढ़ी और किशनगंज में भी बड़े पैमाने पर खेती का विस्तार।
सरकारी प्रोत्साहन केंद्र द्वारा मखाना बोर्ड का गठन; बिहार सरकार द्वारा 75% तक अनुदान तथा स्वर्ण वैदेही व सबौर मखाना-1 बीज।

भागलपुर रैली से पीएम मोदी ने दिया ग्लोबल चेहरा

मखाना माला और इस उत्पाद को वैश्विक पहचान दिलाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका निर्णायक रही है। फरवरी 2025 में भागलपुर की ऐतिहासिक रैली में प्रधानमंत्री ने कहा था कि वे साल के 365 दिनों में से कम से कम 300 दिन मखाना खाते हैं और यह एक ऐसा सुपरफूड है, जिसे दुनिया के हर बाजार तक पहुंचाना है। उसी मंच पर उन्हें मखाने की विशाल माला पहनाकर सम्मानित किया गया था।

इसके बाद केंद्र सरकार ने आम बजट में मखाना बोर्ड के गठन की घोषणा की, ताकि किसानों को वैल्यू एडिशन, बेहतर मार्केटिंग और उपज का उचित मूल्य मिल सके। प्रधानमंत्री ने अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में भी पूर्णिया के मखाने की सराहना करते हुए बताया कि 'वोकल फॉर लोकल' अभियान के बल पर बिहार का मखाना अब ग्रीस जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक अपनी धमक बना चुका है।

बिहार के सीमांचल में पैदा होने वाले 'सफेद सोने' यानी मखाना की पहचान अब वैश्विक स्तर पर बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को अपने मासिक रेडियो संवाद 'मन की बात' में बिहार के मखाना की बढ़ती विदेशी मांग पर विशेष चर्चा की।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मखाना विस्तार की राह पर

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मखाने की माला की सांस्कृतिक गरिमा और इस सुपरफूड की आर्थिक महत्ता को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। प्रदेश सरकार 'मखाना विकास योजना' के अंतर्गत किसानों को 75 प्रतिशत तक अनुदान, स्वर्ण वैदेही और सबौर मखाना-1 जैसी उन्नत किस्मों के बीज उपलब्ध कराने तथा नए जिलों में इसकी खेती का दायरा बढ़ाने पर विशेष जोर दे रही है।

दरभंगा-मधुबनी से निकलकर कोसी और सीमांचल तक फैला उत्पादन

देश के कुल मखाना उत्पादन का 80 से 90 प्रतिशत हिस्सा अकेले बिहार पैदा करता है। पहले इसकी खेती मुख्य रूप से दरभंगा और मधुबनी तक सीमित मानी जाती थी, लेकिन अब उत्पादन का मानचित्र काफी विस्तृत हो चुका है।

  • मिथिला क्षेत्र: मधुबनी अकेले बिहार के कुल उत्पादन का करीब 20 प्रतिशत हिस्सा देता है, जबकि दरभंगा मखाना खेती और व्यापार की ऐतिहासिक राजधानी के रूप में स्थापित है।

  • सीमांचल क्षेत्र: कटिहार की हिस्सेदारी लगभग 18 प्रतिशत है और पूर्णिया में आधुनिक तकनीक के जरिए उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है।

  • कोसी व अन्य जिले: सहरसा, सुपौल और मधेपुरा के साथ-साथ अब सीतामढ़ी और किशनगंज में भी बड़े पैमाने पर मखाना की खेती हो रही है। 'मिथिला मखाना' को जीआई टैग मिलने से इसकी वैश्विक साख और मजबूत हुई है।

पोषण से भरपूर होने के कारण बना आधुनिक 'सुपरफूड'

कम कैलोरी, हाई प्रोटीन, भरपूर फाइबर, मैग्नीशियम, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्वों से समृद्ध होने के कारण मखाना आज स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों की पहली पसंद है। यही वजह है कि यह अब केवल व्रत-त्योहार का फलाहार न रहकर देश-दुनिया के शहरों में दैनिक नाश्ते और फिटनेस डाइट का अनिवार्य हिस्सा बन गया है।

यह भी पढ़ें- मन की बात में बोले PM नरेन्‍द्र मोदी- 'ग्रीस तक पहुंचा पूर्णिया का मखाना'; ब‍िहार के किसानों को मिला वैश्विक बाजार

यह भी पढ़ें- 'काला सोना' हुआ सुपर ट्रेंडिंग! बिहार के किस जिले में क्या है मखाने का भाव? 4 सूता वाला मखाना सस्ता तो 6 सूता 1200/Kg

यह भी पढ़ें- मखाना ठेकुआ बना छठ पूजा और स्थानीय कृषि का अनूठा संगम, कटिहार के भास्कर महोत्सव में डीएम ने किया व‍िमोचन

बिहार के सीमांचल क्षेत्र में उपजने वाले 'सफेद सोने' यानी मखाना की धमक अब पूरी दुनिया में पहुंच चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मखाना की बढ़ती वैश्विक मांग की खास सराहना की।

-

25 अक्टूबर 2026 को अपने मासिक रेडियो प्रसारण 'मन की बात'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।