बिना महंगे खाद-रसायन के होगी बंपर पैदावार! पटना में 8 जिलों के किसानों को मिली प्राकृतिक खेती की खास ट्रेनिंग
पटना में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर में बिहार के आठ जिलों के किसानों को प्राकृतिक खेती का तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम का लक्ष्य कृषि लागत घटाना, मिट्टी की उर्वरता बढ़ाना और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है।

बिना महंगे खाद-रसायन के होगी बंपर पैदावार (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
HighLights
बिहार के 8 जिलों के किसानों को प्रशिक्षण मिला।
प्राकृतिक खेती से कृषि लागत कम होगी, उर्वरता बढ़ेगी।
टिकाऊ कृषि व्यवस्था के लिए यह प्रशिक्षण महत्वपूर्ण है।
जागरण संवाददाता, पटना। प्राकृतिक खेती के जरिये कृषि लागत कम करने और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने की तकनीक किसानों तक पहुंचाने की पहल की जा रही है। इसी कड़ी में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में आयोजित तीन दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हुआ।
बामेती की ओर से प्रायोजित इस प्रशिक्षण में बिहार के आठ जिलों के 31 किसानों और प्रसार कर्मियों ने भाग लिया। प्राकृतिक खेती : सिद्धांत, पद्धतियां एवं किसानों के लिए अवसर विषय पर आयोजित प्रशिक्षण में पटना, गया, नवादा, नालंदा, भोजपुर, सारण, औरंगाबाद और जहानाबाद के प्रतिभागियों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों से अवगत कराया गया।
टिकाऊ कृषि व्यवस्था के लिए प्राकृतिक खेती महत्वपूर्ण
विशेषज्ञों ने बताया कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों के इस्तेमाल से रासायनिक आदानों पर निर्भरता घटाने और खेती की लागत कम करने की संभावनाएं बढ़ सकती हैं। कार्यकारी निदेशक डा. आशुतोष उपाध्याय ने कहा कि टिकाऊ कृषि व्यवस्था के लिए प्राकृतिक खेती महत्वपूर्ण है।
प्रधान विज्ञानी डॉ. शिवानी ने प्राकृतिक खेती की तकनीकों के व्यापक प्रचार-प्रसार और अंगीकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों पर आधारित कृषि पद्धतियां मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और खेती को पर्यावरण अनुकूल बनाने में सहायक हो सकती हैं।
इस अवसर पर डॉ. कमल शर्मा, डॉ. संजीव कुमार और डॉ. उज्ज्वल कुमार ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ विज्ञानि डॉ. कुमारी शुभा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विज्ञानी डॉ. अभिषेक कुमार ने किया।
यह भी पढ़ें- बिहार के किसानों के लिए खुशखबरी: भोजपुर में पहली बार उगेगा 1.5 KG का अनार, 30 नवंबर से मिलेंगे पौधे
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।