विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेलनती जुलूस के साथ उठी माता की डोली

By JagranEdited By:
Published: Fri, 04 Oct 2019 05:30 PM (IST)

सहरसा। शारदीय नवरात्र के अवसर पर सप्तमी को जोड़े बेल की पूजा अर्चना के लिए सैकड़ों श्रद्धालु बेल नती ज

बेलनती जुलूस के साथ उठी माता की डोली
बेलनती जुलूस के साथ उठी माता की डोली

सहरसा। शारदीय नवरात्र के अवसर पर सप्तमी को जोड़े बेल की पूजा अर्चना के लिए सैकड़ों श्रद्धालु बेल नती जुलूस में शामिल हुए। शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गास्थान प्रांगण से ढोल, नगाड़े, झाल, मृदंग के साथ निकला जुलूस दुर्गास्थान मोड़ रौदी चौक ब्लॉक रोड होते हुए खरका तेलवा के ब्राह्मण टोली पहुंचकर जोड़े बेल लगे पेड़ के पास पहुंचकर बेल को न्योता दिया। छठे दिन न्योता देने के बाद सप्तमी के दिन उसे डोली में सजाकर दुर्गा स्थान लाया जाएगा,जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक रीति-रिवाज के साथ पूजा-अर्चना की जाएगी । इसी बेल की पूजा करके देवी के नेत्रों में ज्योति का संचार किया जाएगा । इस विधि के बाद पूजा पंडालों में देवी के मुख पर लगा आवरण हटा दिया जाएगा और भक्त माता के रूप दर्शन करके धन्य हो जाएंगे।ं पूर्व जिला पार्षद अशोक पासवान, मुखिया बैजनाथ साह, मंटू राय, मांगेन साह, युवा संगठन के मन्नू रिस्की, हरेराम पासवान, बंदे लाल पासवान, चंदन कुमार समेत सैकड़ों लोग बेल नती जुलूस में शामिल हुए। ने छभाग लिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।