भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ चलाया हस्ताक्षर अभियान
महिषी (सहरसा), संसू : भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के कई स्थानों पर हस्ताक्ष
महिषी (सहरसा), संसू : भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के कई स्थानों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ. तारानंद सादा की अध्यक्षता में चलाये गये हस्ताक्षर अभियान में केन्द्र सरकार द्वारा लाये गये बिल की जानकारी आम लोगों को दी गयी। पार्टी नेता श्री सादा ने कहा कि भूमि अधिग्रहण अधिनियम को किसान विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि संसद के दोनों सदनों में एक यूपीए सरकार द्वारा लाया गया बिल एकमत से पारित हुआ था। परंतु नरेन्द्र मोदी सत्ता में आते ही एक अध्यादेश लाकर काग्रेस सरकार द्वारा पारित भूमि अधिग्रहण बिल को समाप्त कर नया बिल लायी है। जिसमें किसानों के हित का ख्याल नहीं रखा गया। नये प्रावधानों के अनुसार यदि अधिग्रहित भूमि पर पाच वर्षो तक काम नहीं होता है तो भी भूमि पर किसानों का मालिकाना हक भूमि पर नहीं हो सकेगा। नये प्रावधानों के अनुसार उपजाऊ भूमि को भी अधिग्रहित किया जा सकता है। यही नहीं मोदी सरकार तमाम गरीब, मजदूर, किसानों के हितों की रक्षा करने वाले कानून को कमजोर बनाकर ऐसे लोगों पर प्रहार कर रही है। डॉ. सादा ने कहा कि मनरेगा, इंदिरा आवास, खाद्य सुरक्षा अधिनियम, स्वास्थ्य और शिक्षा इत्यादि में कटौती कर औद्योगिक घरानों एवं पूंजीपतियों के हितों में किसानों को बलि देने की तैयारी कर रही है। अभियान में प्रदेश सचिव रामसागर पांडेय, जिला समन्वयक नीरज गुप्ता, रविन्द्र कामत, भरत नारायण झा, विरेन्द्र पासवान, मो. शब्बीर हुसैन, राजाराम मुखिया, सीताराम मुखिया, मनोज मिश्र, नागेन्द्र पासवान, बुलूर मुखिया, नारायण मुखिया, मो. नईमउद्दीन, जयप्रकाश चौधरी, दिवाकात गिरि, जयराम पासवान, कपलेश्वर पासवान, प्रो. अशोक कुमार झा, नजमुल होदा, मणिकात झा, बैधनाथ झा आदि शामिल थे। हस्ताक्षर अभियान में प्रखंड अन्तर्गत दस हजार लोगों से हस्ताक्षर करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।