Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छात्राओं ने की अपील, राष्ट्र उत्थान के लिए अवश्य करें मतदान

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 14 Apr 2019 06:26 AM (IST)

    रोहतास। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्थानीय रामारानी जैन बालिका उच्च विद्यालय में शनिवार को छात्रा

    छात्राओं ने की अपील, राष्ट्र उत्थान के लिए अवश्य करें मतदान

    रोहतास। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्थानीय रामारानी जैन बालिका उच्च विद्यालय में शनिवार को छात्राओं ने सभी से मतदान करने की अपील की। वोट करें, देश गढ़े मिशन के तहत स्वीप कोषांग की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित की गई थी। अपने अपील में कहा कि राष्ट्र उत्थान व लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक है। सभी से मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र का महापर्व मनाने का अनुरोध किया। कहा कि आगामी चुनाव में आम मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित कराई जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शपथ ग्रहण समारोह में विद्यालय की प्राचार्य रीता कुमारी की अध्यक्षता में खुशबू नाज, रेनु कुमारी, जोधा, यासमीन प्रवीण, पल्लवी कुमारी व प्रज्ञा कुमारी ने सामूहिक रूप से शपथ ली। कहती है छात्राएं :

    . लोकतांत्रिक व्यवस्था में वोट देना आवश्यक है। आपके एक वोट से देश की तकदीर व तस्वीर बदल सकती है। अपने इस अधिकार को व्यर्थ नहीं जाने दें। राष्ट्र उत्थान के लिए मतदान जरूर करें।

    खुशबू नाज - छात्रा . लोकतंत्र के इस महापर्व में हर व्यस्क मतदाता को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। मताधिकार का प्रयोग करके ही हम स्वच्छ व कर्मठ जनप्रतिनिधि चुन सकते हैं। मतदान से विमुख होना सच्चे लोकतंत्र प्रहरी का कार्य नहीं है।

    रेनू कुमारी- छात्रा . वोट करें व देश गढ़े इस स्लोगन को हम सभी आत्मसात करें। मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। मतदान का प्रतिशत बढ़ाना भारतीय नागरिक होने के नाते हम सबकी जिम्मेवारी है।

    जोधा, छात्रा . एक वोट डालकर हम अपनी ताकत को पहचानें। वोट का प्रतिशत बढ़ने का मतलब देश के आम लोगों की सोच लोकतंत्र के प्रति गहरी हो रही है। यह आपके फैसला लेने का वक्त है । आपकी एक वोट की ताकत से लोकतंत्र मजबूत होगा।

    यासमीन प्रवीण- छात्रा हम वोट डालने की प्रतिज्ञा अपने अलावा अन्य लोगों भी दिलाएंगें। मतदान की महत्ता से आम लोगों को जागरूक करने के लिए संकल्पित हूं। लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।

    पल्लवी कुमारी . युवा तुम देश की शान हो, जागो, उठो, करो मतदान । समय आ गया है कि युवा शक्ति अपनी ताकत को वोट के माध्यम से प्रदर्शित करेंगे। इसकी शपथ हमलोगों ने आज सामूहिक रूप से लिया है। उसपर अमल भी करुंगी।

    प्रज्ञा कुमारी- छात्रा